एक्सप्लोरर

कारगिल विजय दिवस: 15 गोलियां भी कुछ नहीं बिगाड़ पाईं थीं योगेंद्र सिंह यादव का, ऐसे किया था टाइगर हिल पर कब्जा

19 साल की उम्र में ही योगेंद्र सिंह यादव को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो वो हैरान रह गए. 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी वे जिंदा थे.

नई दिल्ली: देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में से एक हैं योगेंद्र सिंह यादव. योगेंद्र इन दिनों 18 ग्रेनेडियर्स में सूबेदार हैं और बरेली में तैनात हैं. कारगिल युद्ध में उन्होंने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया उसी के लिए उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया. मौत को मात देते हुए उन्होंने दुश्मन के हौसले पस्त कर दिए और 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी टाइगर हिल से पाकिस्तानियों को खदेड़ दिया.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गांव है जिसका नाम है औरंगाबाद अहीर. इसी गांव के रहने वाले हैं योगेंद्र यादव. इनके पिता रामकरन यादव भी फौज में थे. रामकरन ने 1965 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लिया था और अपने बच्चों को वीरता की कहानियां सुनाई थीं.

17 साल की उम्र में ही योगेंद्र को फौज में नौकरी मिल गई थी. 27 दिसंबर 1997 को नौकरी शुरू करने वाले योगेंद्र को शादी के 15वें दिन ही 20 मई 1999 में बॉर्डर पर जाने का फरमान आ गया. पत्नी के मेहंदी लगे हाथों को छोड़ कर योगेंद्र ने बंदूक थाम ली और बॉर्डर की हिफाजत के लिए चल पड़े.

कारगिल का युद्ध छिड़ चुका था और योगेंद्र के लिए यह जंग यादगार बनने वाली थी. 22 जून 99 में उन्हें तोलोलिंग पहाड़ी पर भेजा गया. 22 दिनों तक यहां जंग जारी रही और भारतीय सेना को फतह हासिल हुई. इसके बाद 12 जुलाई को टाइगर हिल्स पर जाने का ऑर्डर मिला.

युद्ध बेहद ऊंचाई पर चल रहा था. खून जमा देने वाली ठंड थी लेकिन भारत भूमि को घुसपैठियों से आजाद कराना था. वे रात में भी पहाड़ पर चढ़ते थे ताकि आमने सामने की लड़ाई की जा सके. ऊंचाई पर होने के कारण पाकिस्तानी घुसपैठियों को फायदा हो रहा था.

उनकी आखों के सामने कई साथी शहीद हो गए. उनका एक हाथ टूट गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. ग्रेनेड खत्म हुए तो उन्होंने बंदूक उठा ली. कई पाकिस्तानी घुसपैठियों को उन्होंने मार गिराया. टाइगर हिल्स पर तिरंगा फहराने के बाद ही वे बेहोश हुए.

इसी साहस के कारण उन्हें 19 साल की उम्र में ही परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो वो हैरान रह गए. 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी वे जिंदा थे. कई महीने उनका इलाज चलता रहा और आखिरकार वह सही हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget