एक्सप्लोरर

क्या अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं लड़ेंगे विधान सभा चुनाव ?

चर्चा का बाजार गर्म है. कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं तो यह बात सामने आ रही है कि वो गोरखपुर से विधान सभा चुनाव लड़ सकते हैं.सूत्रों की मानें तो अब योगी आदित्यनाथ एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे.

लखनऊ: यूपी की राजनीति इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. समाजवादी पार्टी और बीएसपी के नेता पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. इसी बीच एक यह भी चर्चा में है कि क्या यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे?

सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य को 19 सितंबर तक MLA या MLC बनना होगा 

ताजा हालात तो ऐसे ही बन गए हैं. समाजवादी पार्टी की एमएलसी सरोजनी अग्रवाल का इस्तीफा शायद इसी की ओर इशारा कर रहा है. इसके बाद से यह भी चर्चा में है कि यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी चुनाव नहीं लडेंगे. लेकिन लोकसभा चुनाव जीत चुके योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य को हर हाल में 19 सितंबर तक एमएलए या एमएलसी बन जाना होगा.

चर्चा का बाजार गर्म है. कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं तो यह बात भी सामने आ रही है कि वो गोरखपुर से विधान सभा चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों की मानें तो अब योगी आदित्यनाथ एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और मायावती भी रहे हैं एमएलसी 

अगर ऐसा हुआ तो पिछले दरवाजे से किसी सदन का सदस्य बनने वाले योगी आदित्यनाथ पहले सीएम नहीं होंगे. जब अखिलेश यादव 2012 में मुख्यमंत्री बने तब वे कन्नौज से सांसद थे और विधानसभा चुनाव लड़ने के बदले वो एमएलसी बन गए. 2007 में सीएम रहते हुए मायावती ने भी यही किया था.

योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को यूपी के सीएम पद की शपथ ली थी. अब उन्हें छह महीने में एमएलए या एमएलसी बनना पड़ेगा . 19 सितम्बर को ये डेडलाइन खत्म हो जाएगी. अब तक उन्होंने लोक सभा से इस्तीफा नहीं दिया है. चुनाव के लिए कम से कम तीन हफ्ते पहले अधिसूचना जारी होती है.

स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा को भी बनना है MLA या MLC

सीएम योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा को भी यूपी के किसी सदन का सदस्य बनना पड़ेगा. केशव इलाहाबाद के पास फूलपुर से लोक सभा सांसद हैं. इसके अलावा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी अभी ना तो एमएलए हैं और ना ही एमएलसी.

अब तक समाजवादी पार्टी के तीन और बीएसपी के एक एमएलसी इस्तीफा दे चुके है. जबकि बीजेपी को पांच सीट की जरुरत है. समाजवादी पार्टी के एक और एमएलसी अखिलेश यादव से नाराज बताए जाते हैं, वे कभी भी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो सकते है. अगर ऐसा हुआ तो अमित शाह का मिशन पूरा हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget