एक्सप्लोरर

जानिए कौन बनाता है रामलला के कपड़े और कौन बनाता है खाना

भगवान राम को मीठा बहुत पसंद है. बिना खीर के उनका एक भी दिन नहीं गुज़रता है. नाश्ते में वे पेड़ा और पंचमेवा खाते हैं. दिन भर में भगवान को चार बार खाना दिया जाता है.

अयोध्या: अयोध्या में रामलला की पूजा बच्चों की तरह की जाती है. अयोध्या के लोग उन्हें बच्चों की तरह प्यार और दुलार करते हैं. उनके कपड़ों से लेकर खाने तक का खास ख्याल रखा जाता है. दिन में पांच बार आरती की जाती है. उनका खाना बनाने से लेकर कपड़े बनाने तक के लिए खास लोग नियुक्त किए गए हैं.

बच्चों की तरह भगवान राम कपड़ों के भी बड़े शौक़ीन हैं. चटक रंग उन्हें अधिक पसंद हैं. हर दिन वे अलग रंग के ड्रेस पहनते हैं. सोमवार को सफ़ेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरूवार को पीला और शुक्रवार को हल्का बादामी रंग का कपड़ा पहनाया जाता है.

रामलला शनिवार को नीले और रविवार को गुलाबी रंग के ड्रेस पहनते हैं. कपड़ों को बनाने का काम सालों से एक ही परिवार करता रहा है. जाड़े में मख़मल के कपड़ों से भगवान के ड्रेस तैयार किए जाते हैं. शंकर लाल और उनके भाई भगवत दास के पास अब कपड़ों के सिलाई की ज़िम्मेदारी है.

शंकरलाल बताते हैं कि प्रभु की सेवा का सौभाग्य उन्हें मिला है. जाड़े के मौसम में ठंड से बचाने के लिए रामलला को रज़ाई ओढ़ाई जाती है. शंकरलाल का परिवार चार पीढ़ियों से रामलला के कपड़ों की सिलाई का काम कर रहा है.

भगवान राम को मीठा बहुत पसंद है. बिना खीर के उनका एक भी दिन नहीं गुज़रता है. नाश्ते में वे पेड़ा और पंचमेवा खाते हैं. दिन भर में भगवान को चार बार खाना दिया जाता है. दोपहर के खाने में उन्हें दाल, रोटी, चावल और सब्ज़ी दी जाती है.

शाम के भोग में रामलला को खीर और पूरी का भोग चढ़ता है. रामलला का खाना बनाने का काम भंडारी करते हैं. उनकी सहायता करने के लिए एक कोठारी भी होता है. कोठारी का काम करने वाले गिरीश मणि त्रिपाठी बताते हैं कि रामलला को सबसे अधिक खीर पसंद है. मीठा जो भी हो उन्हें अच्छा लगता है. भोग में साग भी ख़ूब चढ़ता है.

इस खबर की पहली कड़ी पढ़ें- जानिए कैसे होती है रामलला की पूजा? बच्चे की तरह प्यार-दुलार करते हैं अयोध्या वासी

अगली कड़ी में आपको बताया जाएगा कि रामलला को प्रसाद में क्या चढ़ाया जाता है और कौन से फूल चढ़ाए जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget