एक्सप्लोरर

जब आमने-सामने आए रविकिशन और रामभुआल निषाद तो मिलाया एक-दूसरे से हाथ

गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन और गठबंधन उम्मीदवार राम भुआल निषाद अचानक कलेक्ट्रेट में मिले और एक दूसरे से हाथ भी मिलाया.

गोरखपुरः फिल्‍म अभिनेता और भाजपा प्रत्‍याशी रविकिशन ने मंगलवार को पर्चा दाखिल किया था. आज वे फिर दो सेट पर्चा दाखिल करने कलेक्‍ट्रेट परिसर में डीएम के कक्ष में पहुंचे. जब वे जिलाधिकारी के कक्ष में पर्चा दाखिल करने के लिए जाने लगे, तो गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी और उनके प्रतिद्वंदी रामभुआल निषाद भी पर्चा दाखिल कर बाहर निकल रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने रामभुआल निषाद से हाथ मिलाया और तेजी से अंदर की ओर चले गए.

रामभुआल ने इस मुलाकात पर कहा कि उनसे मिलने का कोई मतलब नहीं है. रही बात मेरे ऊपर मुकदमें की, तो मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के ऊपर भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है. गोरखपुर से गठबंधन के सपा प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद और बांसगांव से गठबंधन के बसपा प्रत्‍याशी सदल प्रसाद बुधवार को कलेक्‍ट्रेट परिसर में पर्चा दाखिल करने के लिए एक साथ पहुंचे. यहां पर रामभुआल निषाद जिलाधिकारी/आरओ के. विजयेन्‍द्र पाण्डियन के कक्ष में जब पर्चा दाखिल कर बाहर निकलने लगे, तो उसी दौरान रविकिशन भी वहां पर पहुंच गए. उन्‍होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे रामभुआल निषाद से मिलेंगे. इसके बाद वे सीधे रामभुआल से हाथ मिलाते हुए आरओ के कक्ष में प्रवेश कर गए.

जब आमने-सामने आए रविकिशन और रामभुआल निषाद तो मिलाया एक-दूसरे से हाथ

रामभुआल निषाद ने कही ये बात

हालांकि रामभुआल निषाद ने कहा कि जब हम लोग आमने-सामने हैं तो हमसे मिलकर क्‍या करेंगे. उन्‍होंने कहा कि वे चुनाव के लिए यहां पर आए हैं और एक माह के बाद चले जाएंगे. अपने ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने के सवाल पर रामभुआल ने कहा कि उनके ऊपर जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, ये सारे मुकदमे साजिश के तहत कराए गए हैं. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर भी 302 स‍मेत कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.

रामभुआल निषाद ने हाथ मिलाने के सवाल पर कहा कि हाथ मिलाने का कोई मतलब नहीं है. वे विपक्ष के प्रत्‍याशी हैं. उनसे मिलने का कोई मतलब नहीं है. उन्‍होंने एबीपी न्‍यूज से बात करते हुए दावा किया कि वे चार लाख वोटों से जीत रहे हैं.

सदल प्रसाद ने कहा गठबंधन की आंधी चल रही है- बांसगांव से बसपा प्रत्‍याशी और पूर्व राज्‍यमंत्री सदल प्रसाद ने कहा कि उन्‍हें भरपूर समर्थन मिल रहा है. गठबंधन की आंधी चल रही है. विशाल मतों से हमलोग चुनाव जीतकर पार्लियामेंट में पहुंचने जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
Live: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget