एक्सप्लोरर

बुलंदशहरः गोवंश का मांस मिलने पर भड़की हिंसा, गोली लगने से इंस्पेक्टर सहित एक शख्स की मौत, SIT गठित

गोमांस मिलने के बाद गांववालों ने प्रदर्शन किया और दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक इलाके में हंगामा किया गया. इस हंगामे में प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव किया गया और गोली भी चलाई गई. पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई.

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में गोहत्या की खबर को लेकर भारी हंगामा हुआ है. ये हंगामा इतना बड़े पैमाने पर हुआ कि इसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर को अपनी जान गंवानी पड़ी है. शहर में भड़की हिंसा में एक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई. वहीं एक युवक की इस मामले में मौत हो गई है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि अब हालात काबू में हैं और गुनहगारों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. मामला बुलंदशहर के स्याना कोतवाली का है.

बुलंदशहर की हिंसा पर यूपी सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इसमें एडीजी ने कहा है कि एक खेत में गोवंश का मांस मिला था जिसके बाद गांववाले उत्तेजित हो गए. गोमांस मिलने के बाद गांववालों ने प्रदर्शन किया और दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक इलाके में जमकर हंगामा किया गया. इस हंगामे में  प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव किया गया और गोलियां चलाई गईं. बुलंदशहर के डीएम ने जानकारी दी है कि पोस्टमार्टम के दौरान यह पता चला है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली लगी है. उनकी बाईं आंख के पास गोली लगी. गोली उनके सर में धंस गई थी जिसके चलते उनकी मौत हो गई.  उनके सिर में लगी चोट गंभीर थी और इसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका.

इसके अलावा स्याना इलाके में गांववालों के फायरिंग भी करने की खबर है. पुलिस ने भी पथराव और फायरिंग के विरोध में जवाबी हवाई फायरिंग की. इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. फिलहाल बुलंदशहर में स्थिति अब नियंत्रण में है.

एडीजी ने बताया कि गोवंश की हत्या की खबर मिलने के बाद महाऊ, नयाबांस और चिंगरावटी गांव के 400 के करीब लोग इकट्ठे हो गए और इन लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की. एडीजी इंटेलीजेंस को मौके पर भेजा गया है वो 48 घंटे में अपनी गोपनीय रिपोर्ट सौंपेंगे.

बुलंदशहर के बवाल में जिस सुमित को गोली लगी उसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई है. उसके परिजनों का कहना है कि वो दोस्त के साथ शादी के कार्ड बांटने बुलंदशहर गया था. एडीजी के मुताबिक गोली लगने से सुमित की मौत हुई है लेकिन गोली किसकी लगी ये जांच के बाद बताया जायेगा. फिलहाल मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है.

दरअसल, स्याना के चिंगरावटी इलाके में आज सुबह ग्रामीणों को जैसे ही गोहत्या की सूचना या अफवाह मिली, उसके बाद तीन गांवों के लोग सड़कों पर उतर आए. मौके पर गए ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर बुलाया. आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वहां हिंदूवादी संगठनों के नेता भी पहुंच गए और सब ने मिलकर बुलंदशहर हाईवे जाम कर दिया.

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पथराव, फायरिंग और आगजनी में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं. बुलंदशहर की घटना में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. इसके अलावा पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक ग्रामीण सुमित को गोली लगी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई.

बुलंदशहर में कथित गोकशी के विरोध में हुए बवाल में मारे गए कोतवाल सुबोध कुमार सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह निवासी ग्राम परगंवा, थाना जैथरा जनपद एटा के रहने वाले थे. इनके दोनों पुत्र नोएडा में पढ़ते हैं और इनकी पत्नी साथ रहती थीं.

बुलंदशहरः गोवंश का मांस मिलने पर भड़की हिंसा, गोली लगने से इंस्पेक्टर सहित एक शख्स की मौत, SIT गठित

दरअसल प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने जो जाम लगाया था वो करीब 2 घंटे तक जाम बना रहा और इस दौरान पुलिस और उनके बीच तीखी झड़प भी हुई. मगर इसके बाद मामला और बिगड़ गया. उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया. पुलिसवालों ने चौकी में घुसकर अपनी जान बचानी चाही तो प्रदर्शनकारी वहां भी पहुंच गए और चौकी के अंदर ईट-पत्थर बरसाने लगे.

बवाल की सूचना पर स्याना से मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार और उनकी टीम ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हवाई फायरिंग भी की. इसी दौरान एक गोली स्थानीय युवक सुमित की छाती में लग गई जिसके बाद भीड़ और ज्यादा हिंसक हो गई. वहीं घायल पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को औरंगाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया  गया, जहां उनकी मौत हो गई.

बुलंदशहरः गोवंश का मांस मिलने पर भड़की हिंसा, गोली लगने से इंस्पेक्टर सहित एक शख्स की मौत, SIT गठित

पथराव और गोलीबारी में कई प्रदर्शनकारियों के अलावा चिंगरावटी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेश घायल हुए हैं. इसके अलावा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का हमराह भी गंभीर रुप से जख्मी है. सूचना है कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर वहां खड़े सभी वाहनों में आग लगा दी. इसके बाद एक सब-इंस्पेक्टर की निजी कार को भी आग के हवाले कर दिया गया. कई राहगीरों को भी प्रदर्शनकारियों ने अपना निशाना बनाया और उनके वाहन आग के हवाले कर दिए. एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार की मोटरसाइकिल भी प्रदर्शनकारियों ने फूंक दी. पूरी घटना की जानकारी जिला मुख्यालय पर बैठे अफसरों को हुई तो वो मौका-ए-वारदात की ओर रवाना हुए. हालात बिगड़ने पर मेरठ से आईजी रामकुमार और एडीजी प्रशांत कुमार भी बुलंदशहर पहुंचे हैं.

बुलंदशहरः गोवंश का मांस मिलने पर भड़की हिंसा, गोली लगने से इंस्पेक्टर सहित एक शख्स की मौत, SIT गठित

फिलहाल आईजी रामकुमार और बुलंदशहर के एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के कई अफसर घटनास्थल पर मौजूद हैं और वहां हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है. इधर इलाज के लिए मेरठ भेजे गए सुमित की आनंद अस्पताल में मौत हो गई जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिलने के बाद उनका आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है.

मेरठ के आईजी रामकुमार ने आधिकारिक सूचना में बताया कि स्याना के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार की मौत हो गई है और कई पुलिसकर्मी घायल हैं. एक प्रदर्शनकारी की भी मौत की सूचना है. फिलहाल घटनास्थल पर लोग जुटे हुए हैं और उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले को नियंत्रित कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर कांग्रेस के पूर्व सांसद का बड़ा बयान, 'धोखा देकर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर कांग्रेस के पूर्व सांसद का बड़ा बयान, 'धोखा देकर...'
Bihar NEET Protest Live: बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद

वीडियोज

Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget