एक्सप्लोरर

विदिशा: 30 साल के युवक ने बनाया चीनी एप को पहचानने वाला एप, लोग तेजी से कर रहे हैं इंस्टॉल

ये एप न सिर्फ चीनी एप को पहचान कर बताता है बल्कि ऐसे एप का विकल्प भी देता है जो दूसरे देशों में बने हैं. प्लेस्टोर पर इस एप की रेटिंग 4.9 है.

विदिशा: देश में चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है. देश का आम नागरिक यह गुस्सा चीनी समान का बहिष्कार कर निकाल रहा है. लेकिन ज्यादातर लोग चीनी एप और चीनी सामान की पहचान करने में परेशानी महसूस कर रहे थे. ऐसे में एक ऐसे गाइडेंस की जरूरत थी जो चीनी एप और चीनी सामान को पहचान कर बता दे. जब ऐसी दिक्कत अंकित अग्रवाल को आई तो उन्होंने इसके लिए पूरा एप ही बना डाला.

विदिशा के 30 साल के युवक अंकित अग्रवाल ने चीन के खिलाफ बुलेट का जवाब वॉलेट से देने एक एप तैयार की है. रीप्लेस इट (Replace it) नाम के एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यह एप आपके मोबाइल से स्कैन कर चीनी एप बताती है और पूछती है कि क्या आप इन्हें रिमूव करना चाहते हैं?

अगर हां तो उनके भारतीय और अन्य देशों में बनें विकल्प भी बताती है. साथ ही बार कोड स्कैन कर कोई प्रोडक्ट चीन में बना है या नहीं, यह भी बताती है. यह एप #bycottchina मुहिम का हिस्सा है, क्योंकि यह चीनी एप और उत्पाद दोनों की जानकारी देकर आप पर छोड़ देता है कि आपको क्या करना है?

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिस प्रकार चीन के खिलाफ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है उससे प्रेरणा लेकर चंद दिनों में इस एप को दस हज़ार से ज्यादा लोग इंस्टॉल कर चुके हैं और तेज़ी से निरंतर इंस्टॉल कर रहे हैं. गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.9 दर्ज हो चुकी है जबकि यह एप 17 जून को प्ले स्टोर पर रिलीज हुआ था.

इस एप में पांच फीचर हैं. पहले फीचर में मोबाइल में डाउनलोड किए गए चीनी एप के बारे में जानकारी प्रदर्शित होगी. दूसरे फीचर में भारतीय या अन्य देशों के विकल्प दिखाये जाएंगे.

वैसे तो टिक टॉक सबसे ज्यादा लोकप्रिय चीनी एप है लेकिन इसके विकल्प भी बाजार में मौजूद हैं. जैसे भारतीय एप बोलो इंडिया, मित्रो या रोप्सो आदि मिल जाएंगे. तीसरे फीचर में वीडियो एप्लीकेशन से जुड़े भारतीय एप और चौथे फीचर में बारकोडिंग के जरिये उत्पादों के निर्माता देश की जानकारी मिल जाएगी. वहीं पांचवें फीचर में कोविड-19 की देश में स्थिति की जानकारी मिल जाएगी.

मध्य प्रदेश: अब करीब है शिवराज सिंह चौहान की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget