एक्सप्लोरर

बीजेपी ने भुगता मंदिर निर्माण में देरी का खामियाजा, भूल सुधार के लिए वक्त बाकी- विहिप

छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत पांच राज्यों में बीजेपी को मिली निराशा के बीच विहिप ने इसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी का नतीजा करार देते हुए कहा बीजेपी के पास अब भी भूल सुधार का कुछ वक्त बाकी है.

लखनऊ: छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत पांच राज्यों में बीजेपी को मिली निराशा के बीच विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने इसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी का नतीजा करार देते हुए आज कहा बीजेपी के पास अब भी भूल सुधार का कुछ वक्त बाकी है. विहिप के केन्द्रीय सलाहकार पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की धुन में भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में हो रही देरी से राम भक्तों ने उस दल से किनारा किया है, जिसके घोषणा पत्र में यह विषय प्रमुखता से रहा था.

उन्होंने कहा,"अभी समय है, इस (मंदिर जैसे) सर्वस्पर्शी विषय का, जो हिंदुओं के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन मूल्यों से जुड़ा हुआ है, उसका समाधान निकाला जाना चाहिए."

सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान वे राज्य हैं, जिनका भगवान राम की जन्मभूमि से प्रारंभ से ही गहरा संबंध रहा है. इन राज्यों ने राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक गति प्रदान की है. मंदिर से जुड़े सभी आंदोलनों में यहां के राम भक्तों ने हर तरह से सहभागिता की. आंदोलन के दौरान ही राम भक्तों ने इन राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनवायी थी.

उन्होंने कहा कि आज का चुनाव परिणाम दरअसल, कांग्रेस की जीत नहीं बल्कि श्रीराम भक्तों का कुछ क्षणों के लिये मोहभंग है. अब भी समय और संकेत है कि बीजेपी राम मंदिर निर्माण के लिये जनभावनाओं का आदर करे और आगे का परिणाम अपने अनुकूल बनाए.

गौरतलब है कि विहिप केन्द्र की बीजेपी सरकार पर कानून बनाकर मंदिर निर्माण के लिये लगातार दबाव डाल रही है. इसके लिये वह जगह-जगह धर्म सभाएं आयोजित कर रही है.

अखिलेश यादव ने भी साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- अबकी बार, खो दी सरकार 

आम आदमी पार्टी बोली- चुनाव नतीजों से साफ है कि जनता बीजेपी से खुश नहीं है 

बीजेपी की ओर से संबित पात्रा ने स्वीकार की हार, कहा- जनता बीजेपी से नाराज नहीं 

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन: कौन होगा कांग्रेस की ओर से सीएम पद का चेहरा? 

झूठे वादों और नफरत की सियासत से ऊबी जनता ने बीजेपी को दिया करारा जवाब- अखिलेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget