एक्सप्लोरर

वरुण गांधी ने गठबंधन को बताया पाकिस्तान के आदमी, लोगों से पूछा- आप हिन्दुस्तान के साथ हैं या पाकिस्तान के

बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को पाकिस्तान के आदमी कहा है और लोगों से पूछा है कि आप हिन्दुस्तान के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ.

सुल्तानपुर: बीजेपी नेता वरुण गांधी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. सुल्तानपुर की बीजेपी प्रत्याशी और अपनी मां मेनका गांधी के समर्थन में वोट मांगते वक्त उन्होंने एक बयान दिया है जो अब चर्चा में आ गया है.

वरुण गांधी ने कहा आप सब लोग एकतरफा संकल्प लो कि इस बार का वोट एकतरफा भारत माता के नाम पार डालेंगे. मेरी मां लड़ रही है. वो नेक है, मानवतावादी है, ईमानदार है, 35 साल की राजनीति में कोई धब्बा नहीं है. लेकिन फिर भी मैं अपनी मां के नाम पर नहीं बल्कि भारत मां के लिए वोट मांगने आया हूं.

उन्होंने कहा,"क्या आप सब लोग भारत मां के नाम पर वोट देने को तैयार हैं? क्या आप हिन्दुस्तान के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ हैं. अगर आपने गठबंधन को जिता दिया तो ये लोग तो पाकिस्तान के आदमी हैं सब."

उन्होंने कहा कि किसने गोलियां मारीं रामभक्तों को, 500 आदमी मारे, खून बहाया, हम भूल नहीं सकते इन बातों को... कोई भूले या ना भूले. इसीलिए उनको श्राप पड़ा कि उनके लड़के ने उन्हें जूते मार कर बाहर कर दिया. अब बेटे को पब्लिक जूते मारेगी.

उन्होंने कहा कि ये सब लोग गंदे हैं, इनकी एक ही सोच है कि देश पर कब्जा करो और अपनी जेबें भरो. जो लोग सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे 15-20 साल पहले वो 5-5 करोड़ की गाड़ियों से चल रहे हैं. क्या ये पब्लिक का पैसा है या इनके दादा पा पैसा है. ये आपका पैसा है.

इसके बाद उन्होंने लोगों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए.

पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं वरुण

वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं. इस बार बीजेपी ने दोनों की सीटें आपस में बदल दी हैं. पहले वरुण सुल्तानपुर और मेनका पीलीभीत से चुनाव लड़ते थे.

जूते खुलवाने वाला बयान भी रहा था चर्चा में

सुल्तानपुर में उन्होंने एक जनसभा में कहा,"एक गांव के लोग काफी डरे हुए थे और बता रहे थे कि शाम में धमकियां आती हैं. लोगों को पीटा जाता है. मैंने कहा कि बस भगवान से डरो. ये मोनू टोनू तो ऐसे पीछे आते जाएंगे जैसे गाजर मूली होते हैं मंडियों में. पिछली बार आम चुनाव लगा था, एक ये जूता खोलता था और दूसरा ये जूता खोलता था. मेरी बात याद रखना."

पीलीभीत से गठबंधन प्रत्याशी के बारे में दिया था ये बयान

वरुण गांधी ने एक सभा के दौरान गठबंधन के प्रत्याशी हेमराज वर्मा को श्रद्धांजलि देने की बात कह डाली थी. हेमराज सही सलामत हैं और चुनाव लड़ रहे हैं. दरअसल कुछ दिन पहले पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक जनसभा की थी. जिस पर वरुण गांधी ने कहा कि अखिलेश यादव को मेरी शुभकामनाएं और उनके प्रत्याशी हेमराज वर्मा को मेरी ओर से श्रद्धांजलि.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget