एक्सप्लोरर

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, शहर को देंगे 600 करोड़ रुपये की सौगात

बच्चों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. मोदी ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ बातचीत की और बच्चों के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया. प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के जरिए संसदीय क्षेत्र काशी की जनता को 600 करोड़ रुपये की सौगात देंगे.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. इस दौरान हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने उनका स्वागत किया. हवाईअड्डे से वह सीधे डीएलडब्ल्यू चले गए. डीएलडब्ल्यू पहुंचने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. मोदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा बहुओं से कुछ देर बात भी की. यहां से वह सड़क मार्ग से शाम साढ़े पांच बजे के करीब नरउर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय के पहुंचे.

यहां पर बच्चों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. मोदी ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ बातचीत की और  बच्चों के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया. पीएम ने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें खेल को विशेष महत्व देना चाहिए, बाहर खेलने जरूर जाना चाहिए. ये बहुत जरूरी है.

बता दें कि विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस हैं. पीएम मोदी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और कहानी सुना कर उससे जुड़े सवाल जवाब भी किये. बच्चों के जवाब से पीएम मोदी खुश हुए और बच्चों को गिफ्ट भी दिया. पीएम मोदी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पर एक छोटी से फ़िल्म भी दिखाई गई, इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बच्चों को किताबों और लाइब्रेरी के ज़रिए स्मार्ट बनाया जा सकता है. पीएम मोदी ने बच्चों से विश्वकर्मा जयंती के बारे में भी सवाल पूछे साथ ही साथ स्वच्छता का महत्व बच्चों को समझाया.पीएम ने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, रिटर्न गिफ्ट पाकर तो बच्चे फूले नहीं समा रहे हैं.

वह प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तैयार बदलता बनारस, प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर तैयार ऑडियो विजुअल देखेंगे. इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी.

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के जरिए संसदीय क्षेत्र काशी की जनता को 600 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. इनमें 486.21 करोड़ के 10 लोकार्पण और 71.18 करोड़ रुपये के तीन शिलान्यास शामिल हैं.

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने मोदी को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
मुंबई: NSCI वर्ली डोम में सनसनीखेज घटना, लाइव इवेंट के दौरान युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस
मुंबई: NSCI वर्ली डोम में सनसनीखेज घटना, लाइव इवेंट के दौरान युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस
कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत
कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget