एक्सप्लोरर

वाराणसी: पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर महिला ने बस में लगाई आग

वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि वंदना रघुवंशी पिछले कुछ समय से पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं.घटना को अंजाम देने वाली महिला पूर्वांचल राज्य जनांदोलन की राष्ट्रीय सचिव हैं और उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने बस में आग लगाई है. वंदना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वाराणसी:  वाराणसी में पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर रोडवेज बस में आग लगाए जाने की घटना सामने आई है. पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही राज्य जन आंदोलन की महिला कार्यकर्ता वंदना रघुवंशी ने बस को आग के हवाले कर दिया. वंदना ने कैंट स्‍थित रोडवेज बस अड्डे पर वाराणसी-लखनऊ वॉल्‍वो को निशाना बनाया. ग़नीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची लेकिन तबतक बस लगभग जलकर ख़ाक हो चुकी थी. वाराणसी के कैंट रोडवेज बस स्टैंड पर लखनऊ के आलमबाग डिपो की वोल्वो बस नंबर UP 32 -DM 0184 खड़ी थी कि तभी आग लगने की घटना हुई. प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी वाल्वो बस में अचानक आग लगने से बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. सुबह का समय होने के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ भी ज्यादा थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड के फायर फाइटर्स और पुलिस उच्चाधिकारी पहुंच गए. घटना को अंजाम देने वाली महिला पूर्वांचल राज्य जनांदोलन की राष्ट्रीय सचिव हैं और उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने बस में आग लगाई है. वंदना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि वंदना रघुवंशी पिछले कुछ दिनों से पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं. प्रारंभिक पूछताछ में वंदना ने बताया कि सुबह पेट्रोल लेकर घर से निकली थी, अपना मोबाइल भी इन्होंने घर पर ही छोड़ दिया था. वंदना ने कहा कि मोबाइल ट्रैक हो जाता है इसलिए उसे घर पर ही छोड़ दिया था. वो घर से सीधे रोडवेज बस स्टैंड गई और वहां खड़ी बस में उन्होंने आग लगाई जिसमें कोई नहीं था. उन्होंने यह बात खुद स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि  इस घटना में ये अकेले शामिल थीं, इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी. दिनेश सिंह ने बताया कि पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर 15 अगस्त से यह लोग अनशनरत थे लेकिन इन लोगों का अनशन तोड़वाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद यह अपने घर रह रही थीं. वंदना ने कहा कि अपने आंदोलन की तरफ लोगों का ध्यान दिलाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा. वाराणसी कैंट रोडवेज डिपो के कर्मचारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि जैसे ही बस में आग लगी हम लोग दौड़कर बस की तरफ भागे. हमने देखा कि एक महिला कह रही थी कि यह आग हमने लगाई है.  हमारी मांग अलग पूर्वांचल राज्य की है. पीएम मोदी आए थे उनसे हम लोगों को नहीं मिलने दिया गया. अब हमारी बात सुनी जाएगी, इसलिए हमने इस बस में आग लगाई है. इस घटना के एक और चश्मदीद रोडवेज कर्मचारी इंद्रेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जैसे ही बस में आग लगी हम लोग ऑफिस में बैठे थे. भगदड़ की स्थिति हो गई थी. जिस बस में आग लगी थी उसके अगल-बगल कई बसें खड़ी थीं. हम लोगों ने सबसे पहले पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और उसके बाद उन बसों को हटवाने का काम किया. इन्द्रेश ने बताया कि एक महिला चिल्लाते हुए कह रही थी कि हम पूर्वांचल राज्य की मांग करते हैं और वह कुछ पर्चे भी फेंक रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget