एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में कर्जमाफी के लिए घूस लेता लेखपाल कैमरे में कैद, सस्पेंड

जो वीडियो सामने आया है वह मथुरा के मांट तहसील के राजागढ़ी का है. दावा है कि इस वीडियो में किसानों से घिरा और चारपाई पर ग्रे रंग की शर्ट में बैठा एक शख्स लेखपाल तरुण है.

मथुरा: योगी सरकार ने साढ़े 7 हजार किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनका कर्जमाफ किया है. सीएम योगी के इस फैसले को दो दिन भी नहीं गुजरे हैं कि किसान कर्जमाफी के लिए घूसखोरी की खबर आ गई है. मथुरा में एक लेखपाल कर्जमाफी का सर्टिफिकेट देने के लिए किसानों से घूस लेते वीडियो में कैद हो गया है. मथुरा के मांट तहसील के राजागढ़ी का है वीडियो जो वीडियो सामने आया है वह मथुरा के मांट तहसील के राजागढ़ी का है. दावा है कि इस वीडियो में किसानों से घिरा और चारपाई पर ग्रे रंग की शर्ट में बैठा एक शख्स लेखपाल तरुण है. किसानों का आरोप है कि योगी सरकार ने छोटे किसानों को राहत देते हुए उनका कर्ज माफ तो कर दिया. लिस्ट जिलों में भी पहुंच गई. लेकिन तहसील स्तर पर अधिकारी और लेखपाल ने कर्जमाफी के सर्टिफिकेट के लिए पैसे वसूलने शुरू कर दिए. यूपी: मथुरा में कर्जमाफी के लिए घूस लेता लेखपाल कैमरे में कैद, सस्पेंड कर्जमाफी सर्टिफिकेट के लिए 100 से 500 रुपये तक वसूले किसानों का दावा है कि लेखपाल तरुण ने कर्जमाफी सर्टिफिकेट के लिए 100 से 500 रुपये तक घूस के रूप में वसूले है और जिसने विरोध किया उसे धमकाया भी गया है. इस दौरान उसकी ये पूरी करतूत एक किसान ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली. किसानों ने योगी सरकार पर फोड़ा ठीकरा रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध है. तब किसानों ने पैसे क्यों दिए? बड़े अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत क्यों नहीं की? ये सवाल जब एबीपी न्यूज़ ने किसानों से पूछा तो उन्होंने कहा, ‘’सुन लिया योगी जी. आप भले बड़े बड़े दावे करें. बड़ी बड़ी योजनाएं चलाएं. लेकिन सिस्टम जब तक नीचे तक ठीक नहीं होगा, जनता का ना तो सरकार पर भरोसा कायम होगा और ना ही प्रशासन पर.’’ आरोपी लेखपाल सस्पेंड हालांकि वीडियो मीडिया से मथुरा एसडीएम तक पहुंच गया है. जिसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: रांची में विधानसभा के गेट तक पहुंचे छात्र, 8 बैरिकेडिंग को किया पार
Live: रांची में विधानसभा के गेट तक पहुंचे छात्र, 8 बैरिकेडिंग को किया पार
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget