एक्सप्लोरर

कानपुर ट्रेन हादसे में 62 यात्री घायल, अखिलेश ने किया मुआवजे का एलान

कानपुर: कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन के नजदीक आज सुबह सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गये. इस दुर्घटना में 62 लोगों के घायल होने की खबर है और किसी भी मौत से इंकार किया है. कानपुर के मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में भर्ती एक छह साल की बच्ची श्रेया की हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है जिसके सिर में गंभीर चोटें आई है.

कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी को दुर्घटना की जांच का जिम्मा

इस बीच इस दुर्घटना की जांच का जिम्मा रेल सुरक्षा आयुक्त (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) उत्तर परिमंडल शैलेश कुमार पाठक को सौंपा गया है जो जांच का काम 30 और 31 दिसंबर को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर करेंगे.

WhatsApp Image 2016-12-28 at 06.51.28

पुलिस महानिरीक्षक ने पहले बताया था कि दो गंभीर घायलों की मौत हो गयी लेकिन उत्तर मध्य रेलवे के जीएम अरूण सक्सेना ने कहा कि उनकी मेडिकल टीम घटनास्थल पर है और उनके पास अभी तक किसी की भी मौत की कोई खबर नहीं है.

कानपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामायण प्रसाद ने भी ट्रेन दुर्घटना में किसी की मौत से इंकार किया है. 42 घायलों का इलाज कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल कानपुर मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में भर्ती हैं.

नहर में पानी बहुत कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि आज सुबह करीब 5.30 बजे सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच के 13 डिब्बे और जनरल क्लास के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. इनमें से दो डिब्बे एक नहर में भी गिर गये हैं लेकिन चूंकि नहर में पानी बहुत कम था इसलिये कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ. स्लीपर क्लास का एक डिब्बा नहर में गिर गया था जबकि एक डिब्बा पटरी से नीचे लटक रहा था. उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. इंजन के बाद के छठे डिब्बे से 20वें डिब्बे तक के कोच पटरी से उतरे हैं.

आपको बता दें कि एक माह पहले 20 नवंबर को कानपुर देहात के पुखराया रेलवे स्टेशन के पास इंदौर पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गये थे. इस दुर्घटना में 150 यात्रियों की मौत हो गयी थी तथा करीब 200 यात्री घायल हो गये थे.

akhilesh-580x395

रेल हादसे में घायल लोगों को आर्थिक मदद का एलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कानपुर के पास हुई रेल दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रूपए तथा मामूली रूप से जख्मी लोगों को 25 हजार रुपए बतौर सहायता देने की घोषणा की.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को घायल यात्रियों के उपचार की मुकम्मल व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं.

अखिलेश ने आगाह किया है कि घायल यात्रियों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को रेलवे प्रशासन को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं.

सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई ट्रेनों का रुट डायवर्जन

कानपुर-टुंडला रेलमार्ग पर आज सुबह सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण करीब दो दर्जन एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है जबकि कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. हादसे में करीब 52 लोग घायल हुए हैं.

रेलवे की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, हादसे के कारण अप और डाउन दोनों रास्ते अवरूद्ध हो गए हैं. बुलेटिन के अनुसार, कानपुर सेन्ट्रल-नयी दिल्ली शताब्दी 12033, 12034 (अप डाउन) दोनों ही रद्द कर दी गयी हैं. उसके अनुसार, कानपुर 22824 नयी दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया. इसके अलावा नयी दिल्ली - लखनऊ शताब्दी 12004 का भी रास्ता बदल दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, वहीं 12313 अप सियालदह - नयी दिल्ली राजधानी और 12301 अप हावड़ा - नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का भी मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है. रेलवे ने तीन अन्य ट्रेनें भी रद्द की हैं. रेलवे की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, करीब 20 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि कानपुर तक आने वाली कुछ ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget