एक्सप्लोरर

लोगों को अब नकदी नहीं बल्कि चुनाव का इंतजार: शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बैंकों और एटीएम के सामने कतार में लगे लोगों के सब्र का बांध अब टूट चुका है और गुस्से से भरे लोगों को अब नकदी नहीं बल्कि चुनाव का इंतजार है.

शिवपाल ने कहा, ‘‘नोटबंदी का फैसला लागू हुए एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन हालात सुधरने की बजाए और भी ज्यादा बदतर हो गये हैं. नौकरीपेशा, किसान, मजदूर और व्यापारी अपना-अपना काम छोड़कर बैंकों और एटीएम के सामने अपने पैसे निकालने के लिए कतारों में लगे हैं.’’

उन्होंने कहा कि लाखों दिहाड़ी मजदूर काम ना मिलने के कारण बेरोजगार हो चुके हैं. हजारों की तादाद में मजदूर शहरों में काम ना मिलने के कारण अपने-अपने गांव लौट चुके हैं लेकिन उन्हें गांव में भी कोई रोजगार नहीं मिल रहा है क्योंकि गांव में तो खेती तक के लिए किसानों के पास पैसे ही नहीं है.

rajnath

नोटबंदी से चुनाव धनबल और बाहुबल पर नहीं बल्कि निष्पक्ष होगा: राजनाथ

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से भारत में चुनाव धनबल एवं बाहुबल पर नहीं बल्कि निष्पक्ष होगा. राजनाथ ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में कहा, ‘‘2014 में देश ने सत्ता परिवर्तन करके नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तब मोदी जी ने देश में व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास किया, जिसका परिणाम है कि देश का सिर पूरे विश्व में उठा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने पहला फैसला कालेधन को समाप्त करने के लिए एसआईटी का गठन किया. सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने के मकसद से 10 लाख रुपये का कर्ज देने के लिये मुद्रा लोन शुरु किया. सरकार के नोटबंदी कदम से भारत में चुनाव धनबल एवं बाहुबल पर नहीं होगा बल्कि चुनाव निष्पक्ष होगा. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो गुंडे सड़क पर नहीं, जेल में होंगे और प्रदेश में सुशासन होगा.’’

बीजेपी सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन

राजनाथ सिंह ने परिवर्तन के लिए युवा, महिला, बुजुर्गों का आहवान किया. जनसभा में उन्होंने 14 सालों से प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, माफियागिरी, महिला अपराध, बेरोजगारी की जिम्मेदार एसपी-बीएसपी से जबाब मांगा और बीजेपी सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन का भी आग्रह किया.

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में छह साल सरकार चलायी तो महंगाई को नियंत्रण में रखा. उन्होंने कहा, ‘‘अटल जी के शासनकाल में देश के सभी गांव सड़क से जुड़े और देश के राष्ट्रीय राजमार्ग चौडे दिखने लगे. बाद में 10 वषरे तक कांग्रेस का शासनकाल रहा, जिसमें लाखों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ. कई केंद्रीय मंत्रियों को जेल जाना पड़ा.’’

इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि नोटबंदी एक महायज्ञ है और इससे देश की गरीबी और भ्रष्टाचार समाप्त हो जायेगा. गुण्डागर्दी एसपी का जन्मसिद्ध अधिकार है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश बदहाल है. जनसभा को केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी संबोधित किया.

लोगों को अब नकदी नहीं बल्कि चुनाव का इंतजार: शिवपाल सिंह यादव

नोटबंदी का उद्देश्य मोदी के विश्वासपात्रों को फायदा पहुंचाना: आजम खान

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि केन्द्र सरकार का बहुप्रचारित नोटबंदी का कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करीबी कुछ हस्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘ बादशाह (प्रधानमंत्री) ने अपने नोटबंदी कार्यक्रम से इस देश को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है. उनका कार्यक्रम उनका पक्ष लेने वाली हस्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए है.’’ राज्य के शहरी विकास मंत्री यहां पेयजल योजनाओं का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

समाजवादी पार्टी नेता ने आरोप लगाया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद किए जाने की वजह से रिलायंस जियो 4जी स्पेक्ट्रम लांच कर सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget