एक्सप्लोरर

यूपी: बरेली में दर्दनाक हादसा, NH-24 पर ट्रक से टक्कर के बाद जिंदा जले यात्री, 22 की मौत

बरेली: यूपी के बरेली से दर्दनाक खबर आयी है. यहां रोडवेज की एक बस में आग लगने से 22 मुसाफिरों की मौत हो हो गई और कई मुसाफिर बुरी तरह जख्मी हो गये. हादसा उस वक्त हुआ जब बस की ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर होते ही बस में आग लग गई और 22 मुसाफिर जिंदा जल गये.

यूपी: बरेली में दर्दनाक हादसा, NH-24 पर ट्रक से टक्कर के बाद जिंदा जले यात्री, 22 की मौत

पुलिस के मुताबिक मरनेवालों की संख्या और बढ़ सकती है. जांच में पता चला है कि बस का पिछला दरवाजा बंद था जिसकी वजह से मुसाफिर तुरंत बाहर नहीं निकल सके. बस दिल्ली के आनंद बिहार से गोंडा जा रही थी. ये आग इतनी भीषण थी कि उसने यात्रिओ को बस से निकलने का मौका ही नहीं दिया और बस में सवार ज्यादातर यात्रिओ की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. ये बस गोंडा डिपो की थी. इस दर्दनाक घटना की खबर लगते ही एसएसपी समेत तमाम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल आईजी एसके भगत ने 18 यात्रिओ की मौत की पुष्टि की है. उनका कहना है कि अभी मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है. वहीं करीब दर्जन भर से अधिक घायलों को सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कैसे हुआ हादसा? वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने यहां बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे गोंडा डिपो की बस दिल्ली से लौट रही थी. बस चालक लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्भवत: कुछ भ्रमित होकर बस को गलत तरफ ले गया. तभी इंवर्टिस मोड़ पर लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की बस से जबर्दस्त टक्कर हो गयी. उन्होंने बताया कि जोरदार टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई. इससे पहले यात्रियों को बस से निकलने का मौका मिल पाता, उनका वाहन आग की लपटों में पूरी बस घिर चुका था. कुमार ने बताया कि इस हादसे में 22 बस यात्रियों की जल कर मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि मृतकों में कितने पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. वहीं, गोंडा की रहने वाली सोना ने बताया कि उसने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. ड्राइवर चंद्रशेखर का कहना है कि वो सो रहा था और दूसरा ड्राइवर बस चला रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget