एक्सप्लोरर

यूपी में फिर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 13 और 14 जुलाई को दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

गोरखपुरः मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वी और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र पाण्डियन के पास भारत सरकार के पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से आए पत्र के माध्‍यम से ये चेतावनी जारी की गई है. जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट जारी कर तैयार रहने को कहा है. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 13 और 14 जुलाई को दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वानुमान है कि पूर्वी और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश भागों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. जिलाधिकारी कार्यालय से सभी विभागों को इस संबंध में पत्र जारी कर अलर्ट रहने को कहा गया है. 27 जून को हुई मानसून की पहली बारिश में ही सीएम सिटी का हाल बुरा हो गया था. पूरे शहर में सड़क के साथ लोगों की दुकान और घरों में भी बारिश का पानी घुस गया था. मौसम विभाग ने 235 मिमी बारिश रिकार्ड की थी. इसके बाद ही 30 जून को पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा यूपी के 18 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर 1 से 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. 1 और 2 जुलाई को हुई भारी बारिश में गोरखपुर शहर एक बार फिर पानी-पानी हो गया था. नगर निगम की व्‍यवस्‍था की भी मानसून की इस दो बारिश ने पोल खोलकर रख दी थी. पृथ्‍वी और विज्ञान मंत्रालय का पूर्वानुमान और चेतावनी के मुताबिक एक बार फिर भारी बारिश हुई तो शहर की सड़कों, घरों और दुकानों का भी बुरा हाल हो सकता है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पिछली दो बारिश में काफी नुकसान सह चुके व्‍यापारी भी सकते में हैं. गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया गया है और भारी बारिश के दौरान स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सचेत रहने के लिए कहा गया है. वहीं उन्होंने गोरखपुर की आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि भारी बारिश के दौरान वे सावधान रहें और जरूरत नहीं हो, तो इस दौरान घर पर ही रहें. यूपी में फिर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget