एक्सप्लोरर

बदमाशों के लिए काल बनी उत्तर प्रदेश पुलिस, लगातार हो रही है मुठभेड़

पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में पिछले 12 घंटों के दौरान हुई मुठभेड़ की घटनाओं में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर समेत चार जिलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में दो इनामी बदमाश मारे गए और सात अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान छह पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में पिछले 12 घंटों के दौरान हुई मुठभेड़ की घटनाओं में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई. गौतमबुद्धनगर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना फेस 3 में एक लाख रुपये का इनामी बिहार निवासी दुर्दांत बदमाश श्रवण चौधरी मारा गया. उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच पुलिस ने सेक्टर 119 पर्थला के पास कार सवार बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलायीं, जिनकी चपेट में आने से इंस्पेक्टर बलवान सिंह तथा सिपाही सत्यवीर एवं संजीव घायल हो गये। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में श्रवण घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी भाग गया. श्रवण को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुमार ने बताया कि इसके पूर्व, रात डेढ़ बजे सहारनपुर में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी, जिससे दारोगा सचिन शर्मा घायल हो गए. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलायी गयी गोली लगने से एहसान (36) नामक बदमाश मारा गया, जबकि उसका साथी भाग निकला. मारे गये बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम था. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, लूटे गये एक लाख रुपये तथा मोटरसाइकिल बरामद की. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर के दनकौर क्षेत्र में सुबह पुलिस ने चोरी किये गए एक ट्रक को रोकने की कोशिश करने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अशरफ (27) और सलीम (28) नामक बदमाश घायल हो गए. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के ही दादरी क्षेत्र में कल रात जू-3 चौराहे के पास निरीक्षण के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24/25 मार्च की दरम्यानी रात में एल एण्ड टी चौराहे पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार बदमाश सोनू घायल हो गया. जिसके बाद इस 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया. बदमाश की गोली लगने से दारोगा नरेश कुमार सिंह घायल हो गए. कुमार ने बताया कि इसके अलावा गाजियाबाद के सिहानीगेट क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर अपराधी बदमाश राहुल गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा चलायी गई गोली लगने से सचिन नामक सिपाही जख्मी हो गया. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में रहीस और जावेद नामक बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान दारोगा सौवीर नागर गोली लगने से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
Jharkhand Protest Live: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
Live: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget