एक्सप्लोरर

यूपी: वाराणसी में लगे PM मोदी के लापता होने के पोस्टर, देर रात पुलिस ने हटवाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल 4 से 6 मार्च के बीच वाराणसी में रुके थे. हालांकि तब यूपी में विधानसभा चुनाव था और उन्होंने दो दिनों तक वाराणसी में रुक कर रोड शो किया था.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. यहां पर कुछ शरारती तत्वों ने सड़कों पर नरेंद्र मोदी के लापता होने के पोस्टर लगा दिए. जिसे पुलिस ने देर रात ही हटा दिया. दरअसल प्रधानमंत्री आखिरी बार मार्च में तीन दिनों के लिए वाराणसी गए थे, तब यूपी विधानसभा के चुनाव चल रहे थे. लापता....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगे कई पोस्टर वाराणसी के सिगरा और कचहरी इलाके में दीवार पर चिपकाए गए हैं. पोस्टर में लिखा है.. ‘’जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए.’’ पोस्टर में नीचे लिखा है- ‘’2017 मार्च माह की 4,5, 6 तारीख को जनता के बीच अपने पूरी ताकत से उन्हें रोड शो और अन्य माध्यमों से चुनाव जिताने के लिए वोट मांगते हुए वाराणसी में अंतिम बार देखा गया, उसके बाद से अब तक लापता हैं. इनका पता न मिलने पर मजबूरन गुमशुदगी का एफआईआर दर्ज कराने पर काशीवासी मजबूर होंगे.’’ निवेदक - लाचार, बेबश, हताश काशी की जनता ये पोस्टर किस व्यक्ति या संगठन ने लगाए हैं, इसका जिक्र पोस्टर में नहीं है. वाराणसी पुलिस को जैसे ही इऩ पोस्टरों के बारे में पता चला, पुलिस की टीम ने इसे रात में ही हटाने का काम शुरू कर दिया. पुलिस पोस्टर लगाने वालों की तलाश कर रही है. इन पोस्टरों को वाराणसी के लोग भी गलत बता रहे हैं. उनके मुताबिक उनके सांसद वक्त-वक्त पर वाराणसी आते रहते हैं. यूपी: वाराणसी में लगे PM मोदी के लापता होने के पोस्टर, देर रात पुलिस ने हटवाए  मोदी इसी साल 4 से 6 मार्च के बीच वाराणसी में रुके थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल 4 से 6 मार्च के बीच वाराणसी में रुके थे. हालांकि तब यूपी में विधानसभा चुनाव था और उन्होंने दो दिनों तक वाराणसी में रुक कर रोड शो किया था. चुनाव से पहले पिछले साल 22 दिसंबर को कई योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी आए थे. मार्च के बाद से अब तक पीएम मोदी वाराणसी नहीं आए हैं. हालांकि 1 सितंबर को नरेंद्र मोदी के वाराणसी आने की चर्चा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget