एक्सप्लोरर

योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी पुलिस को कठघरे में खड़ा किया, कही ये बड़ी बातें

उत्‍तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से अंजाम दिये गये विवेक तिवारी हत्‍याकांड को लेकर अपनी ही सरकार की पुलिस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस के ऐसे अकल्‍पनीय घृणित कार्य की लोपापोती का प्रयास करने वाले अफसरों को कतई बख्‍शा नहीं जाएगा.

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से अंजाम दिये गये विवेक तिवारी हत्‍याकांड को लेकर अपनी ही सरकार की पुलिस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस के ऐसे अकल्‍पनीय घृणित कार्य की लोपापोती का प्रयास करने वाले अफसरों को कतई बख्‍शा नहीं जाएगा. पाठक ने कहा,"विवेक तिवारी की हत्‍या ने हम सबको अंदर तक झकझोर दिया है. पुलिस ऐसा गंदा और घृणित कृत्‍य कर सकती है, मुझे उम्‍मीद नहीं थी." उन्‍होंने कहा,"जिस ढंग से इस हत्‍याकाण्‍ड के बाद पुलिस ने लापरवाही बरती. उसकी एकमात्र चश्‍मदीद गवाह सना खान को 17 घंटे तक अपने कब्‍जे में रखा. सादे कागज पर हस्‍ताक्षर लिये. मुकदमा जिस तरह लिखा जाना चाहिये था, नहीं लिखा. सना के बयान और मुकदमे की इबारत में तालमेल नहीं है." उन्होंने कहा,"पूरी तरह से केस की लीपापोती करने का प्रयास किया गया. हम जिम्‍मेदारी से कह रहे हैं कि हम इस मामले में किसी भी लीपापोती करने वाले अफसर को बिल्‍कुल नहीं बख्‍शेंगे." कानून मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने विभिन्‍न समाचार चैनलों पर देखा कि विवेक के कातिल पुलिसवाले को जिस ढंग से पुलिस ने गोद में उठाकर दिखाया है, वह बहुत ही दुखद है. कातिल की जगह जेल में होनी चाहिये, उसे सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिये. उन्‍होंने कहा कि वह इस मामले में लापरवाही और लीपापोती करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिये मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से सिफारिश करेंगे. इसके अलावा वह अदालत से भी अपील करेंगे, कि पूरे प्रकरण को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट को सौंप दे जिससे पीडि़त परिवार को जल्‍द न्‍याय मिल सके. पाठक ने कहा कि उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से पीडि़त परिवार से मिलवाने का समय मांगा है, जैसे ही समय मिलेगा, वह मिलवाएंगे. मालूम हो कि कथित रूप से चेकिंग के लिये गाड़़ी ना रोकने पर प्रशांत चौधरी नामक पुलिस कांस्‍टेबल ने कार सवार एप्‍पल कम्‍पनी के अधिकारी विवेक तिवारी (38) की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. इस मामले में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करके बर्खास्‍त कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget