एक्सप्लोरर

रामराज्य की ओर बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि रामराज्य में ऐसा माना गया है कि समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति सुखी थे और संपन्न थे. कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं था. ऐसी ही संकल्पना को लेकर आज बीजेपी सरकार चल रही है.

जौनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है और जनता को अब सभी सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है.योगी ने कहा, 'बिचौलियों का काम अब बीजेपी की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने खत्म कर दिया है.'

प्रदेश के पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने आये योगी ने पूर्व की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं की गति को सपा सरकार ने धीमा कर दिया था और उनमें रुचि नहीं दिखायी थी. सपा सरकार केवल भ्रष्टाचार और लूटपाट करने में जुटी रही.

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की संकल्पना में समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति तक सरकार की सारी योजनाओं को बिना भेदभाव के पहुंचाने का लक्ष्य बीजेपी सरकार ने बनाया, वह आज पूरा हो रहा है.

योगी ने कहा कि रामराज्य में ऐसा माना गया है कि समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति सुखी थे और संपन्न थे. कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं था. ऐसी ही संकल्पना को लेकर आज बीजेपी सरकार चल रही है.

बता दें कि हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि धर्म, जाति, मजहब और गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें कि समाजवाद, साम्यवाद नहीं, रामराज्य से भारत चलेगा.

प्रदेश के लोगों को लगभग डेढ़ साल से 'रामराज्य' का ट्रेलर दिखा रहे संत-महंत मुख्यमंत्री ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में अब प्रदेश की सरकार समानता का भाव पैदा करने का काम कर रही है. पहली बार गरीबों के बैंक खाते खोले जा रहे हैं."

उन्होंने कहा कि सरकार के धन का एक-एक रुपया यदि किसी योजना के नाम पर भेज जाए, तो वह सीधे उनके खाते में पहुंचे.

योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने 'गरीबी हटाओ' के खूब नारे दिए, लेकिन ईमानदारी से काम नहीं किए.1970 के दशक में कांग्रेस ने जो योजनाएं चलाईं उनका लाभ पात्रों को नहीं मिल पाया. आज सरकार ने 87 लाख परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराए. 52 लाख गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'घबराइए मत, इलाज में नहीं आने देंगे दिक्कत', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत, इलाज में नहीं आने देंगे दिक्कत', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget