एक्सप्लोरर

यूपी: किसानों के तर्ज पर दिव्यांगो को भी मिलेगा कर्ज माफी का तोहफा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के कर्ज माफी की तर्ज पर दिव्यांगो के कर्जे माफ करने पर विचार कर रही है. उत्तर प्रदेश दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, दिव्यांगों के 3.88 करोड़ रूपये के कर्ज को माफ करना चाहती है.

दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि अगले 100 दिनों में विभाग 6821 दिव्यांगो पर बकाया 3.88 करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने पर विचार कर रहे हैं. अभी तक दिव्यांगो ने करीब 1.60 करोड़ रूपये का कर्ज चुकता किया है. हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह किसानों के फसली कर्ज माफ करने की घोषणा की है उसी तर्ज पर दिव्यांगों के कर्जे को माफ करना चाहते हैं.

इस समय उत्तर प्रदेश में करीब दो करोड़ दिव्यांग रहते हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की योजना दिव्यांगों को स्वालंबी बनाने की और उन्हें केंद्र के राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन कार्यक्रम से जोड़ने की है. दिव्यांगों को सूक्ष्म लघु मध्यम (एमएसएमई) के तहत कुटीर उदयोग के लिये प्रोत्साहित करना चाहती है.

राजभर ने कहा कि दिव्यांगो के लिये विशेष बैटरी चालित रिक्शा लाने का प्रस्ताव भी है, इसमें बैटरी से चलने वाली बाईसाईकिल के साथ एक ट्राली लगायी जायेंगी ताकि दिव्यांग उस ट्राली पर सब्जी आदि सामान रखकर बेच सकें. इसी तरह महिला दिव्यांगों के लिये सिलाई मशीन की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को अपना व्यापार दुकान खोलने के लिये वित्तीय सहायता बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है. अभी तक यह सहायता 30 हजार रूपये मिलती थी अब इसे एक लाख रूपये करने पर विचार किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही दिव्यांगो की पेंशन राशि 300 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये कर दी है. दिव्यांगों के विवाह के लिये दी जाने वाली आथर्कि सहायता भी 20 हजार रूपये से बढ़ाकर 35 हजार रूपये कर दी है. इसके अलावा जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक और ग्राम प्रधान) को दिव्यांगो का आय प्रमाण पत्र देने का अधिकार दे दिया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर बड़ा हमला, 'कुछ लोग…', बेटे संतोष सुमन को दी नसीहत
जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर बड़ा हमला, 'कुछ लोग…', बेटे संतोष सुमन को दी नसीहत
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, थोड़ी देर में राम मंदिर ट्रस्ट जारी करेगा बयान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget