एक्सप्लोरर

वाराणसी: नोटबंदी के बाद पहली बार PM मोदी का दौरा आज, 4 घंटे में जनता को देंगे 4 सौगात

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे और यहां चार घंटे 35 मिनट के ठहराव के दौरान वह कुल चार योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ एक योजना का लोकार्पण करेंगे. साथ ही, वह डीरेका में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को प्राप्त प्रोटोकाल में यह जानकारी दी गयी है.

वाराणसी: नोटबंदी के बाद पहली बार PM मोदी का दौरा आज, 4 घंटे में जनता को देंगे 4 सौगात

हेलीकॉप्टर से 11 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अपर जिला अधिकारी (प्रोटोकॉल) विद्या शंकर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कल वायुसेना के विमान से पूर्वाह्न 10.35 बजे बाबतपुर हवाईअड्डे पर उतरेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से 11 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे.

सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार पहुंचेंगे. वहां वह सर सुंदर लाल अस्पताल के अंग के रूप में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर के साथ अत्याधुनिक शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आईएमएस बीएचयू की आधारशिला रखेंगे.

विद्या शंकर सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता भवन में ही पीएम मोदी बीएचयू में चल रहे आठ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत मनोज जोशी निर्देशित चाणक्य नाटक का मंचन देखेंगे और उसके कलाकारों से संवाद करेंगे.

सिंह ने बताया कि मोदी बीएचयू से कार से कबीर नगर पहुंचेंगे. वह वहां वाराणसी शहर में व्यवस्थित बिजली आपूर्ति के लिए आईपीडीएस द्वारा करायी जा रही भूमिगत केबलिंग और हृदय योजना के अंतर्गत हैरिटेज लाइटिंग के कार्यों का निरीक्षण करेंगे.

क्रॉफ्ट म्यूजियम सेंटर का उद्घाटन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कबीर नगर से कार से ही डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) ग्राउंड पहुंचेंगे. वहां वह 150 बेड वाले ईएसआईसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं बीआरएस हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे और वस्त्र मंत्रालय के ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर एवं क्रॉफ्ट म्यूजियम सेंटर का उद्घाटन करने के साथ कुछ योजनाओं व कार्यक्रमों की लॉन्चिंग करेंगे.

सिंह ने बताया कि मोदी डीरेका ग्राउंड पर ही बीजेपी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री डीरेका हेलीपैड से हेलीकॉफ्टर से बाबतपुर जाएंगे, जहां से अपराह्न 3.10 बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे.

वाराणसी: नोटबंदी के बाद पहली बार PM मोदी का दौरा आज, 4 घंटे में जनता को देंगे 4 सौगात

भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी अपने एक दिनी दौरे में आज भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे. इस दौरान वह अपना संदेश देने के अलावा कार्यकर्ताओं के भी मन की बात सुनेंगे.

बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह संभवत: पहला अवसर होगा, जब कोई प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेगा. इससे निश्चित रूप से अनूठा संदेश जाएगा. संवाद के दौरान तीन सौ प्रशिक्षित लोगों की टीम कार्यकर्ताओं को कैशलेस लेनदेन का तरीका भी सिखाएगी.

वाराणसी पहुंच गयी करीब 300 बाइक की खेप

डीरेका मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए 26 हजार कुर्सियां लगायी गयी हैं. सभास्थल पर 17 ब्लॉक इस तरह बनाये गये हैं कि सुरक्षा व आवागमन में कोई दिक्कत न हो. इस बीच कमल संदेश यात्रा की करीब 300 बाइक की खेप वाराणसी पहुंच गयी है. इन्हें शिवपुर क्षेत्र के एक शोरूम में रखा गया है. आचार्य ने बताया कि पीएम के दौरे में इन बाइकों के वितरण का कार्यक्रम नहीं हैं.

चार पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को एक-एक बाइक दिये जाने की योजना

आपको बता दें कि प्रदेशभर में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को देने के लिए 1650 बाइक खरीदी गयी हैं. काशी प्रांत के 15 जिलों में कुल 72 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के चार पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को एक-एक बाइक दिये जाने की योजना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget