एक्सप्लोरर

UP Coronavirus: लखनऊ में 9, देवरिया में 5 नए मामलों से मचा हड़कंप, लगातार बढ़ रहा संक्रमितों का ग्राफ

यूपी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. लखनऊ में 9, देवरिया में 5 नए केस से सामने आने से हड़कंप मच गया है. हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात में भी संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा: यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. संक्रमितों की संख्या अब चार हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि मरने वालों की संख्या 95 हो गई है. इस बीच शनिवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव 9 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 7 केस अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों से जुड़े हैं, जबकि दो नए केस सदर के बनिया माहौल क्षेत्र से हैं.

 

बता दें कि KGMU माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार को 1293 सैंपल्स की कोरोना जांच की गई, जिसमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें लखनऊ में कोरोना के 9 केस,  लखीमपुर में पांच नए केस, हरदोई में सात, फर्रुखाबाद में पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

कानपुर देहात में मिला एक और संक्रमित

कानपुर देहात में एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला है. जिले में अबतक सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. सात में से एक की मौत हो चुकी है, दूसरा स्वस्थ हो गया है, जबकि पांच का अब भी इलाज चल रहा है.

बाराबंकी में आधा दर्जन निकले संक्रमित

बाराबंकी जिले में शनिवार सुबह आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 27 हो गया है.

देवरिया कोरोना अपडेट

शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई पांच कोरोनो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी पुष्टि डॉ, आलोक पांडेय सीएमओ देवरिया ने टेलिफ़ोनिक वार्ता में की. अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है. जिनमें से दो ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं. इनमें 7 एक्टिव केस हैं.

लखीमपुर खीरी: महराष्ट्र से आए 5 मजदूर संक्रमित

लखीमपुर खीरी में महराष्ट्र से आए मजदूरों में पांच को कोरोना पॉजिटिव निकला है. देर रात आई रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हई. इन सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रोका गया है. इससे पहले 9 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. जिले में अब 14 संक्रमित केस हैं.

फर्रुखाबाद: 5 नए केस फर्रुखाबाद जिले में 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलेह हैं. जिलाधिकारी ने 5 लोगों के और कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. सभी लोग थाना कमालगंज के गांव सरायमेदा निवासी हैं. जिला प्रशासन ने पूरे कमालगंज थाने के ग्राम सरायमैदा को सील करने के आदेश दिए हैं. फर्रुखाबाद ज़िले में कुल 13 कोरोना पॉजीटिव मरीज है. सभी को कन्नौज जिले में स्थित तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें:

यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार हजार के पार, मौत की संख्या पहुंची 95

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget