एक्सप्लोरर

SP से गठबंधन की खबरों से कांग्रेस का इनकार, कहा- 'विपक्ष फैला रहा है अफवाह'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा जोरों पर है. एक तरफ यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो एसपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने गठबंधन की खबरों से इनकार करते हुए कहा कि विपक्ष गठबंधन की अफवाह फैला रहा है.

Raj Babbar- 06

''गठबंधन को लेकर फैलाई जा रही बातें सिर्फ अफवाह''

समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की खबरों का खंडन करते हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, ''विपक्ष के द्वारा गठबंधन को लेकर फैलाई जा रही बातें सिर्फ अफवाह हैं.'' उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की किसी से कोई बात नहीं हो रही है.

राज बब्बर ने कहा, ''यूपी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सफल मीटिंग से हताश होकर विपक्ष ऐसी भ्रामक खबरें फैला रहा है. इसलिए आप लोग इस तरह की भ्रामक खबरों को दरकिनार करके पूरी तरह से 2017 के चुनाव में जुट जाएं, जिससे हम यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाएं.''

गठबंधन हुआ तो जीतेंगे 300 से अधिक सीटें: अखिलेश यादव

गठबंधन के सवाल पर यूपी के सीएम अखिलेश ने कहा कि फैसला एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव करेंगे. साथ ही दोहराया कि यदि गठबंधन होता है तो एसपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी.

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का मुद्दा क्या होगा, इस सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विकास, सड़क, पानी आदि चुनावी मुददे होंगे और नोटबंदी भी चुनावी मुद्दा होगा.

SP से गठबंधन की खबरों से कांग्रेस का इनकार, कहा- 'विपक्ष फैला रहा है अफवाह

नोटबंदी होगा चुनावी मुद्दा: अखिलेश

नकदी रहित अर्थव्यवस्था को ‘अच्छे दिन’ से बड़ा सपना करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि नोटबंदी राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में मुद्दा होगा.

अखिलेश ने नोटबंदी के बाद बैंकों की कतार में खडे रहने के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के 14 परिवारों तथा शहीदों के परिजनों को चेक सौंपते हुए कहा कि नकदी रहित अर्थव्यवस्था अच्छे दिन से बडा सपना है. ये हालांकि सरकार को देखना है कि ये सपना कैसे पूरा होगा.

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने बैंकों और एटीएम की कतारों में लगने के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है. मुआवजे की राशि दो लाख रूपये है.

ऑनलाइन लेनदेन के जोखिम

ऑनलाइन लेनदेन के जोखिम गिनाते हुए अखिलेश ने कहा कि एक व्यक्ति को किसी अन्य के खाते से धोखाधडी कर धन निकालने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह नौसिखिया था इसलिए पकडा गया. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध का उस्ताद कभी नहीं पकडा जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget