एक्सप्लोरर

यूपी में बोर्ड परीक्षा आज से, क्या नकल रोक पाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ?

यूपी में परीक्षा के दौरान नक़ल एक बड़ा व्यापार है. एक सर्वे के मुताबिक़, ये 10 हज़ार करोड़ रूपए का कारोबार है. कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक के बच्चे यहां परीक्षा देने आते हैं.

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो रही हैं. छात्रों के साथ साथ इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी परीक्षा होने वाली है. इस बार बोर्ड परीक्षा के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे का भी टेस्ट हो जाएगा. अगर इस बार परीक्षा में नकल नहीं हुआ तो लोग समझेंगे, चमत्कार हो गया. यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पीएम मोदी से क्या कनेक्शन है? दरअसल यूपी में विधान सभा के लिए चुनाव प्रचार चल रहा था. बात 24 फ़रवरी की है. गोंडा की रैली में पीएम नरेन्द्र मोदी ने नक़ल को चुनावी मुद्दा बना दिया. अखिलेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था, “ यहां तो परीक्षा केन्द्र की भी नीलामी होती है. यहां गणित और विज्ञान में लोग नक़ल करते हैं.“ इसी दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी की सरकार बनने पर नक़ल पर रोक लगाने का वादा किया था. परीक्षा में बैठ रहे हैं 66 लाख बच्चे अब यूपी में बीजेपी की सरकार है. आज 66 लाख बच्चे परीक्षा में बैठ रहे हैं. 36 लाख 55 हज़ार बच्चे दसवीं का और 29 लाख 81 हज़ार बच्चे बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं. नक़ल रोकने के लिए योगी सरकार ने कई उपाय किए हैं. इस बार एक तिहाई परीक्षा केन्द्र कम कर दिए गए हैं. हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी दावा है. 31 जिले अति संवेदनशील घोषित चेकिंग के लिए एक हज़ार से भा ज़्यादा फ़्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं. नक़ल के लिए बदनाम 31 जिलों को अति संवेदनशील घोषित कर दिया गया है. परीक्षा सेंटर के आसपास धारा 143 लगा दी गई है, जिससे नक़ल कराने वाले स्कूल के पास भीड़ न लगा सकें. यूपी में कई बड़े-बड़े नेताओं के हाई स्कूल यूपी में परीक्षा के दौरान नक़ल एक बड़ा व्यापार है. एक सर्वे के मुताबिक़, ये 10 हज़ार करोड़ रूपए का कारोबार है. कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक के बच्चे यहां परीक्षा देने आते हैं. फ़ार्म भराने से लेकर अच्छे नंबरों से पास कराने तक का ठेका होता है. यूपी में तो कई बड़े-बड़े नेताओं के हाई स्कूल हैं. राजनाथ कल्याण सिंह ने की थी नक़ल रोकने की कोशिश पीएम मोदी ने जिस गोंडा में नक़ल का मुद्दा उठाया था, वहीं बीजेपी के सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के कई स्कूल कॉलेज हैं. राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह ने सीएम रहते अपने ज़माने में नक़ल रोकने की कोशिश की थी. वरना हर बार नक़ल माफिया की ही चली. बिना पढ़े बच्चों को मैट्रिक और हाई स्कूल पास कराने का ठेका उठता रहा है. दांव पर हैं नक़ल माफियाओं के करोड़ों रूपए इस बार भी नक़ल माफियाओं के करोड़ों रूपए दांव पर हैं. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कहना है, “ हमने नक़ल प्रूफ़ परीक्षा का इंतज़ाम किया है. इस बार कहीं गड़बड़ी नहीं होगी.”  ख़ुद सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को लेकर सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. ऐसा करने वाले वे यूपी के पहले सीएम हैं. लेकिन खबर है कि नक़ल माफिया की अंदर ही अंदर अपनी भी तैयारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: हर्ष फायरिंग केस में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, पीड़ित परिवार को देने होंगे 25 लाख
बिहार: हर्ष फायरिंग केस में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget