एक्सप्लोरर

कानून व्यवस्था को लेकर यूपी विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने बांधी काली पट्टी

विपक्ष का आरोप है कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति की वजह से अपराधी या जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं.

लखनऊ: यूपी विधानासभा में आज बिजनौर की कोर्ट में हुए गोलीकांड और विधायकों की ना सुनी जाने को लेकर विवाद हुआ. राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. कांग्रेस के सभी सदस्य जहां हाथों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे वहीं समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने वेल में आकर अपना रोष व्यक्त किया. विपक्ष का आरोप है कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है. विपक्ष के इन आरोपों का ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया.

कांग्रेस विधायकों ने बांधी काली पट्टी

कांग्रेस ने आज काली पट्टी बांधकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया. ये विरोध प्रदर्शन प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर था. प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री कायर हैं जो किसी की सुनते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में बलात्कार रुक नहीं रहे, लड़कियों को जलाकर मार दिया जा रहा है, कोर्ट में गोलियां चल रही हैं और सरकार कुछ भी करने में समर्थ नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी सदस्य जब तक सदन चलेगा तब तक काली पट्टी बांधकर सदन आएंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

नाराज बीजेपी विधायक ने क्या कहा

पिछले महीने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर अपना दर्द बताने वाले गाज़ियाबाद से बीजेपी विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने कल सदन में अपनी बात रखनी चाही तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया. नतीजा यह हुआ कि डेढ़ सौ से ज़्यादा विधायक सरकार के ख़िलाफ़ सदन में विरोध करने लगे. हालांकि देर रात सीएम ने नाराज विधायक नन्द किशोर गुर्जर से मुलाक़ात कर उन्हें समझाया. आज नन्द किशोर गुर्जर ने सदन में कहा कि अधिकारियों और उनकी पत्नियों की संपत्तियों और अधिकारियों की पत्नियों के एनजीओ की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ईमानदारी पर कोई शक नहीं है लेकिन हमारे यहां 18 से 22 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है. उन्होंने दावा किया कि अधिकारी कहते हैं कि बीजेपी सरकार में 4 प्रतिशत कमीशन कम लिया जाता है. ज़िला गाज़ियाबाद में माफियाओं का बोलबाला है. जो बेईमानी की पुरानी परंपरा चली आ रही है, उसपर जांच कराकर कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को दिया जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति की वजह से अपराधी या जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं. इसके परिणाम भी देखने को मिले हैं. 2016 से अभी की तुलना करें तो डकैती में 9%, हत्या में 20%, बलवा में 27%, फिरौती और अपहरण में 46 फीसदी, दहेज में 3% और बलात्कार में 18% कई कमी आयी है. सभ्य समाज में महिलाओं पर अपराध स्वीकार्य नहीं हैं. हमने जब घोषित अपराधियों को उनकी भाषा मे जवाब देना शुरू किया तो सपा अध्यक्ष ने विरोध किया. सपा और अपराध का चोली दामन का साथ है. घोषित अपराधियों के मारे जाने पर कैंडल मार्च निकाले जाते हैं. उन्होंने कहा कि उन्नाव और बिजनौर की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं. हमने कार्रवाई की है और कार्रवाई जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में एक भी दंगा नहीं हुआ. योगी ने कहा कि सदन में काली पट्टी बांधकर आना शर्मनाक है और यह सदन की अवमानना के दायरे में आता है. जगह-जगह पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नागरिकता कानून का विरोध करेंगे तो ये स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

शिवपाल की पार्टी ने भी किया प्रदर्शन

इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव पहुंचे और उनकी पार्टी ने संविधान बचाओ देश बचाओ को लेकर प्रदर्शन किया. नागरिकता कानून के ख़िलाफ़ हो रहे इस प्रदर्शन में पुलिस ने पार्टी कार्यालय के दोनों ओर बैरीकेटिंग कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर आने से रोक दिया. प्रसपा कार्यकर्ता पैदल मार्च कर जीपीओ तक जाना चाहते थे.

विपक्ष कर रहा सरकार को घेरने की कोशिश

यूपी में दो दिन की सदन की कार्यवाही बची हुई है. माना जा रहा है कि बाक़ी बचे दोनों दिन भी विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. सपा, बसपा और कांग्रेस बीते कुछ दिनों से लगातार सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने में लगे हुए हैं. कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी तो सपा से अखिलेश यादव और बसपा से मायावती ने ख़ुद इसकी बागडोर संभाल रखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget