एक्सप्लोरर

PCS पेपर लीक: पहली पाली में ही बंट गया दूसरी पाली का पर्चा, अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद दोनों पेपर रद्द

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित पीसीएस -2017 की लिखित मुख्य परीक्षा के दोनों पर्चे लीक होने की वजह से रद्द कर दिए गए है.

इलाहाबाद: यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित पीसीएस -2017 की लिखित मुख्य परीक्षा के दोनों पर्चे लीक होने की वजह से रद्द कर दिए गए है. इलाहाबाद के एक सेंटर पर गलत पेपर बंटने के बाद नाराज़ अभ्यर्थियों ने आज जमकर हंगामा किया और एग्जाम सेंटर से निकलकर बाहर आकर नारेबाजी करने लगे.

अभ्यर्थियों के हंगामे के चलते कमीशन ने प्रेस नोट जारी कर आज की दोनों पालियों की परीक्षाएं रद्द कर दीं. गलत पेपर बटने की वजह से इम्तहान से पहले ही पेपर सार्वजनिक होने के बाद शुरू हुए हंगामे के चलते कमीशन ने आज की दोनों पालियों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं.

वैसे इससे पहले 2015 में भी पीसीएस प्री का पेपर लखनऊ से लीक हो चुका है. गलत पेपर बंटने और पेपर लीक होने ने यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

इससे पहले कमीशन से पांच सालों में हुई भर्तियों की जांच पिछले पांच महीने से देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है.

गौरतलब है कि यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की लिखित मुख्य परीक्षाएं कल यानी अठारह जून से यूपी के दो शहरों लखनऊ और इलाहाबाद में शुरू हुई है. परीक्षा के लिए इलाहाबाद में सत्रह और लखनऊ में ग्यारह सेंटर बनाए गए थे.

लिखित परीक्षा के लिए तकरीबन पंद्रह हजार लोगों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. पहले दिन साढ़े तेरह सौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी. आज दूसरे दिन पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध का इम्तहान था. इलाहाबाद के जीआईसी सेंटर पर सुबह सामान्य हिंदी के बजाय दूसरी पाली में होने वाले निबंध के इम्तहान के पेपर बाँट दिए गए.

गलत पेपर बंटने से अभ्यर्थी पहले तो परेशान हुए और बाद में उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. तमाम सेंटर्स पर अभ्यर्थी बाहर आकर नारेबाजी करने लगे और उन्होंने परीक्षा का बायकाट कर दिया. हंगामे की ख़बरें सामने आने के बाद कमीशन ने आज के दोनों इम्तहानों के पेपर रद्द कर दिए. कमीशन अब इनकी तारीखें बाद में जारी करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, आज पूर्वांचल के 25 जिलों में बूंदाबांदी
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, आज पूर्वांचल के 25 जिलों में बूंदाबांदी
लद्दाख में टूटा पर्यटन का रिकॉर्ड, 8 महीने में पहुंचे 4.05 लाख पर्यटक
लद्दाख में टूटा पर्यटन का रिकॉर्ड, 8 महीने में पहुंचे 4.05 लाख पर्यटक
वाराणसी में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 2 cm प्रति घंटे बढ़ रहा पानी
वाराणसी में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 2 cm प्रति घंटे बढ़ रहा पानी
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
Embed widget