एक्सप्लोरर

अमित शाह से समय न मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है'

एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर करारा हमला बोला है.

पटनाः लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार में सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में रार जारी है. सीट बंटवारे के फॉर्मूले से नाराज चल रहे एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर करारा हमला बोला है. लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में चुनावी गठबंधन पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बरबादी से पहले आदमी का दिमाग खराब हो जाता है.

दिनकर के शब्दों में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है.'' समय न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे क्यों नहीं मिलने का टाइम दिया गया इस बारे में अमित शाह को बताना चाहिए मैं इस मामले पर कुछ नहीं कहुंगा.

बता दें कि बिहार की राजनीति और सीटों के बंटवारे को लेकर कुशवाहा अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांग चुके हैं. आरएलएसपी के अनुसार कुशवाहा को अभी तक समय नहीं दिया गया है. बता दें कि बिहार में एनडीए के सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से आरएलएसपी काफी नाराज है.

पीएम मोदी से भी मांग चुके हैं समय बिहार की राजनीति को लेकर कुशवाहा ने पीएम मोदी से भी मिलने का समय मांगा था. ट्विटर के जरिए बताया गया था, '' बिहार NDA की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी से 27 से 30 नवम्बर के बीच मुलाकात का समय मांगा है.''

कुशवाहा को लेकर अमित शाह का बयान सीटों के बंटवारे के बाद नाराज कुशवाहा अमित शाह से चर्चा के लिए मिलने का समय मांग चुके हैं लेकिन विधानसभा चुनावों में व्यस्तता का हवाला देते हुए अभी तक शाह ने उन्हें समय नहीं मिला है.

वहीं एबीपी न्यूज के मध्य प्रदेश शिखर सम्मेलन में कुशवाहा की नाराजगी से जुड़े सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा थोड़े नाराज भी हैं, थोड़े मतभेद भी हैं जिन्हें हम दूर कर लेंगे. बिहार में एनडीए पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी.

2014 में कौन कितने सीटों पर लड़ा था चुनाव दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 40 सीटों में से 30 पर लड़ी थी और उसे 22 सीटों पर जीत मिली थी. एलजेपी और आरएलएसपी क्रमश: सात और तीन सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारी थी और क्रमश: छह और तीनें सीटों पर जीत मिली थी.

नीतीश पर पार्टी तोड़ने का लगा चुके हैं आरोप सीट शेयरिंग से नाराज चल रहे कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि एनडीए का मतलब सिर्फ नीतीश कुमार नहीं है. इससे पहले नीतीश कुमार पर पार्टी तोड़ने का भी आरोप लगा चुके हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था, ''नीतीश कुमार हमारी पार्टी को तोड़ने में लगे हैं. बीजेपी से इसको लेकर शिकायत की है. विधायकों से क्या डील हुई ये मुझे नहीं पता है. हमारे बढ़ते जनाधार से सभी घबराए हुए हैं. मेरे विधायकों को तोड़ने का काम किया गया है. जनता सब देख रही है.''

उपेंद्र कुशवाहा का NDA से जाना तय, 6 दिसंबर को कर सकते हैं एलान: सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget