एक्सप्लोरर

यूपी: योगी सरकार की मंत्री के बिगड़े बोल,- 'BSP के साहब दुनिया छोड़ गए, अब बीवी और गुलाम बाकी बचे हैं'

अनुपमा ने बीजेपी आईटी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'साइबर योद्धा' सम्मेलन में सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब कुत्ते, बिल्ली, ऊंट, खच्चर आदि एक घाट पर पानी पीने लगें तो समझ लो दूसरी तरफ शेर पानी पीने आ रहा है.

गोण्डा: लोकसभा चुनाव का तापमान बढ़ने के साथ-साथ विवादित बयानबाजी भी चरम पर पहुंच रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने विपक्ष की तुलना जानवरों के झुंड से कर दी और बसपा प्रमुख मायावती को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. अनुपमा ने बीजेपी आईटी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'साइबर योद्धा' सम्मेलन में सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब कुत्ते, बिल्ली, ऊंट, खच्चर आदि एक घाट पर पानी पीने लगें तो समझ लो दूसरी तरफ शेर पानी पीने आ रहा है. उन्होंने कहा कि अपने अस्तित्व के संकट को देखकर सभी विपक्षी पार्टियां एक हो रही हैं. जो कभी एक दूसरे को फूटी आंखों नहीं सुहाते थे, वे आज एक दूसरे के लिए वोट मांग रहे हैं. अनुपमा ने बसपा प्रमुख मायावती को ‘माया महाठगनी’ बताते हुए कहा कि व्यक्ति का 'नेचर' और 'सिग्नेचर' कभी नहीं बदलता. उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम, पार्टी प्रमुख मायावती और उनके दल के नेताओं पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा 'आप सबने सुना होगा साहब, बीवी और गुलाम. उनकी पार्टी के मुखिया रहे साहब इस दुनिया को छोड़ चुके हैं. अब केवल बीवी और उसके गुलाम बचे हैं. अकेली बीवी कुर्सी पर बैठती है और गुलाम उसके सामने जमीन पर बैठते हैं. इस पार्टी को पिछले लोकसभा चुनाव में जीरो मिला था, इस बार अंडा मिलेगा.' बेसिक शिक्षा मंत्री ने मायावती पर फिर तंज किया कि देश में ऐसे भी नेता हैं जिनकी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा तो है, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्हें अपनी जीत का भरोसा नहीं है/ उन्होंने कहा 'बहन जी (मायावती) ने पिछले दिनों एक सवाल किया था कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने दो साल में क्या काम किया? हम उसने पूछना चाहते हैं कि तुम चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हो, तुमने क्या किया?' अनुपमा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना शुरू की है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री की इस योजना को आत्मसात करते हुए बेटी बचाने की नीति पर अमल करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि जिसकी मां पार्टी की सुप्रीमो हो, भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष हो और वह खुद राष्ट्रीय महासचिव हो, वह भी कहती है कि यदि पार्टी ने आदेश दिया तो मैं वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडूंगी. इसके बाद पार्टी में और कौन बचता है, जिससे उन्हें पूछने की जरूरत है. प्रियंका की 'मैया, भैया और सैंयां' इन दिनों खतरे में हैं.

यूपी: जयाप्रदा ने कहा, 'मुस्लिम वोट के लिए किसी ने नहीं किया आजम खान का विरोध'

 

यूपी: पिछड़ों के नेता डिप्टी सीएम मौर्य 3 दिनों से घर पर हैं, प्रचार के लिए नहीं मिला हेलिकॉप्टर

 

लोकसभा 2019: कन्नौज में डिंपल यादव की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं सुब्रत पाठक, BJP क्षत्रिय-ब्राह्मण वोटरों के बीच बना रही है पैठ

 

यूपी: ‘अफसरशाही’ की पारी खेलकर 'माननीय सांसद' बनने की तैयारी में है कुछ पूर्व अधिकारी

 

कानपुर के लिए ऐतिहासिक होगा 24 अप्रैल का दिन, एक ही दिन तीन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे रैलियों को संबोधित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget