एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी के सामाजिक फ़ार्मूले पर हुआ योगी मंत्रीमंडल में फेरबदल

पहले कैबिनेट विस्तार में 18 नए चेहरों को शामिल किया गया, जबकि पांच को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. इसमें चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है.

लखऩऊ: योगी मंत्रिमंडल में फेर बदल कर यूपी में बीजेपी अपना घर मज़बूत बनाए रखना चाहती है. सारा फ़ोकस सामाजिक समीकरण पर है. इसी समीकरण से तो बीजेपी ने मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन को पिछले चुनाव में धूल चटा दी थी. जो कमियां मंत्रिमंडल के गठन में रह गई थीं, वो भी दूर कर ली गई. ताज़ा फेरबदल में पिछड़े समाज के नेताओं की लॉटरी निकल गई है.

18 नए लोगों को मंत्री बनाया गया है. इनमें से पिछडी बिरादरी के 9 लोगों को जगह मिली है. दलित समाज के तीन नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इनमें से दो जाटव बिरादरी के हैं. सालों से इस वोट बैंक पर मायावती की पार्टी बीएसपी का क़ब्ज़ा रहा है. कमला रानी वरूण को पहली पार में ही कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. आगरा को दलितों का गढ़ माना जाता है. यहां के गिरिराज सिंह धर्मेश को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है. वे बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं. श्रीराम चौहान को भी मंत्री बनाया गया है. दलित समुदाय के चौहान तीन बार लोकसभा सांसद भी रहे हैं. वे वाजपेयी सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.

आज के फेर बदल में ब्राह्मण समाज के 5 नेताओं को मंत्री बनाया गया है. वो भी अलग अलग इलाक़ों से. सबसे चौंकाने वाला नाम है रामनरेश अग्निहोत्री का. वे मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी के भोगॉंव से विधायक हैं. बलिया सदर से पहली बार एमएलए बने आनंद स्वरूप शुक्ल को भी लाल बत्ती मिल गई है. चित्रकूट के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पर भी पार्टी की मेहरबानी हुई तो वे मंत्री बन गए.

पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर से सतीश द्विवेदी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. उन्होंने पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता माता प्रसाद पांडे को हराया था. बीजेपी को कभी ब्राह्मणों और बनियों की पार्टी कहा जाता था. पार्टी अपने परंपरागत वोट को गंवाना नहीं चाहती है. इसीलिए पांच ब्राह्मण नेताओं को लाल बत्ती दे दी गई. वैश्य समाज के दो नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है. मुज़फ़्फ़रनगर के कपिलदेव अग्रवाल और बदांयू के महेश गुप्ता इसी कोटे से आए हैं.

अनुपमा जायसवाल की मंत्रिमंडल से छुट्टी हुई तो उनकी जगह रविंद्र जायसवाल ले लिए गए. वे पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. पिछली बार किसी गुर्जर नेता को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई थी. तो इस बार ये कमी दूर कर ली गई है. अशोक कटारिया को मंत्री बना दिया गया है. पटेल बिरादरी से रामशंकर पटेल, पाल समाज से अजीत सिंह पाल और कुर्मी जाति की नीलामी कटियार को मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

परंपरागत वोट बैंक से आगे निकल कर बीजेपी एक व्यापक सामाजिक विस्तार की तरफ़ है.. कल्याण सिंह के जमाने में लोध जैसी पिछडी जाति पार्टी के साथ थी. लेकिन पिछले पाँच सालों में धीरे धीरे बीजेपी ने ग़ैर यादव पिछड़ी जातियों को अपना बना लिया. कुर्मी, कुशवाह, पटेल, निषाद, प्रजापति, राजभर, बिंद, सैनी, शाक्य और गुर्जर बिरादरी के लोग बीजेपी के होने लगे हैं. यही हाल दलित समाज का भी है. ग़ैर जाटवों पर तो पार्टी का जादू चल चुका है. अब तैयारी मायावती के जाटव वोट बैंक में सेंधमारी की है.

गोरखपुर: सीएम सिटी में अवैध असलहा बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़, रडार पर शहर के 40 सफेदपोश

यूपी: मंत्रिमंडल विस्तार में दिखी उपचुनाव और 2022 चुनाव की तैयारी की झलक

इटावा के सैफई विश्वविद्यालय में रैगिंग, 150 छात्रों को किया गंजा, सीनियर को देखते ही करना पड़ता है सलाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget