एक्सप्लोरर

यूपी: योगी आदित्यनाथ ने कहा- सिर्फ PM मोदी में है दुश्मन को घर में घुसकर मारने का माद्दा

सीएम योगी ने कहा कि वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को मारा. इतनी जल्दी पाकिस्तान की मांद में घुसकर मारने का काम सिर्फ मोदी ही कर सकते हैं. नामुमकिन को मुमकिन केवल मोदी ही कर सकते हैं.

हरदोई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय वायुसेना के हमले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर मारना सिर्फ मोदी के ही बस की बात है.

योगी ने गौरी डांडा गांव में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद जनसभा में वायुसेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान हनुमान ने कहा था 'जिन्ह मोहि मारा ते मैं मारे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को मारा. इतनी जल्दी पाकिस्तान की मांद में घुसकर मारने का काम सिर्फ मोदी ही कर सकते हैं. नामुमकिन को मुमकिन केवल मोदी ही कर सकते हैं.’’ मुख्यमंत्री ने आगाह किया कि उत्तर प्रदेश के अंदर किसी ने भी दुस्साहसिक घटना की तो उसको ही नही उसके बीज को भी मिटा दिया जाएगा.

योगी ने अपनी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके राज में किसी भी गरीब को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर नहीं देखा गया.

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस करवाने की व्यवस्था की है. बीजेपी सरकार वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को घर देगी.

मुख्यमंत्री ने 322 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज तेजी से खुले हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं. उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे सैनिकों ने दिखा दिया कि भारत कितना सक्षम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget