एक्सप्लोरर

वाराणसी: शांतिपूर्ण चुनावों के लिए कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करेगी पुलिस, तैयार हो रही है लिस्ट

पुलिस ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है जो जेल में रहकर ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए खतरा बन सकते हैं. पुलिस का मानना है कि ऐसे बंदी अपने तगड़े राजनीतिक रसूख के चलते जेल से ही अपने गोरखधंधे को अंजाम देते हैं.

वाराणसी: लोकसभा चुनावों के दौरान गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए वाराणसी पुलिस प्रशासन जेल में बंद कैदियों को गैर जनपद की जेलों में शिफ्ट करने की कवायद में लगा है. इन कैदियों में मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र यादव का नाम भी शामिल है, जो मुबारकपुर और रौनापार में जहरीली शराब से हुई 86 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार माना जाता है. इस मामले में गनिका यादव सहित अन्य का नाम भी शामिल है.

इस बाबत एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस उन अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है, जो जेल में बंद रहते हुए भी अपने गैंग के जरिये बाहर अपराध को अंजाम देते हैं. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जेल में वाराणसी की जेलों में बंद कई नेताओं और अपराधियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कराया जा सकता है. पुलिस ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है जो जेल में रहकर ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए खतरा बन सकते हैं.

पुलिस ने जिन बंदियों की शिफ्ट करने के लिए पहचान की है, उनमें शराब माफिया और पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा, कांग्रेस नेता और वकील के हत्या के आरोपी पूर्व मंत्री अंगद यादव, एआईएमआईएम के पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कलीम जामई के नाम शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि ऐसे बंदी अपने तगड़े राजनीतिक रसूख के चलते जेल से ही अपने गोरखधंधे को अंजाम देते हैं.

इसके अलावा जिन क्रिमिनल्स की पहचान की गई है, उसमें सुपारी किलर्स और गैंग लीडर्स शामिल हैं. इनमें सचिन पांडेय, धर्मेंद्र पासी, वैभव उर्फ छोटू, दिनेश भाटी, श्यामबाबू पासी जैसे क्रिमिनल्स के नाम शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये सभी क्रिमिनल्स किसी की भी सुपारी लेकर जेल में रहते हुए किसी की भी जान लेने की साजिश रचने में माहिर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget