एक्सप्लोरर

यूपी: पाकिस्तान के दो आतंकियों को 10 साल की कैद, 2014 में नेपाल के रास्ते आए थे भारत

26 मार्च, 2014 को यूपी एटीएस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादी अब्दुल वलीद उर्फ मुर्तजा उर्फ अफरोज और फहीम उर्फ ओवैस उर्फ सलाम उर्फ शादाब खान को गिरफ्तार किया था.

लखनऊ: 2014 में गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किए गए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को लखनऊ की विशेष अदालत ने 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. 26 मार्च, 2014 को यूपी एटीएस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादी अब्दुल वलीद उर्फ मुर्तजा उर्फ अफरोज और फहीम उर्फ ओवैस उर्फ सलाम उर्फ शादाब खान को गिरफ्तार किया था. दोनों पाकिस्तान के कराची के रहने वाले हैं. ये लोग जिस वक्त गिरफ्तार हुए थे, उनके पास से दो ऐके-47 राइफल, 70 कारतूस, 30 कारतूस के साथ 2 चाइनीज पिस्टल, भारत-नेपाल के सिम, फर्जी भारतीय पहचानपत्र के अलावा अमेरिकी डालर, नेपाली, भारतीय और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई थी. दोनों आतंकियों के खिलाफ थाना एटीएस लखनऊ पर आईपीसी की धारा 121।/122/120बी, आर्म्स एक्ट, यूएपीए एक्ट 1967 व 14ए(बी) विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. एटीएस ने बताया कि पूछताछ में आतंकियों ने बताया था कि वह तहरीक-ए-तालिबान (अफगानिस्तान) के कैम्प में प्रशिक्षित थे और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों के संपर्क में थे. ये लोग भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने के मकसद से नेपाल के रास्ते यहां आए थे. ये लोग यूपी में अंधाधुंध फायरिंग के फिराक में थे. इस मामले में चार साल बाद गुरुवार को लखनऊ जेल कोर्ट के विशेष न्यायधीश ने फैसला सुनाते हुए दोनों आतंकियों अब्दुल वलीद और फहीम उर्फ ओवैस को 10-10 साल सश्रम कारावास और 25000 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस मामले में बेहतरीन काम करने के लिए डीजीपी ने तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव और पैरोकार आरक्षी रमाकांत मिश्रा को प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित करने की घोषणा की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget