एक्सप्लोरर

UP TET परीक्षा: मुरादाबाद से STF ने गिरफ्तार किए 6 साल्वर

एसटीएफ ने मुरादाबाद से 6 साल्वरों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षा दिलवाते थे. इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपीटीईटी की परीक्षा में सेंधमारी न हो इसके लिए इस बार काफी सतर्कता बरती जा रही थी,लेकिन उसके बावजूद नक़ल माफिया सक्रीय थे. इससे पहले वे अपने मंसूबों में सफल हो पाते यूपी एसटीएफ ने मुरादाबाद से 6 साल्वरों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीम साल्वरों से मझोला थाना क्षेत्र में एक स्थान पर पूछताछ कर रही है. ये गिरोह पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षा दिलवाते थे. इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है.

एसटीएफ की टीम को मिली सूचना पर उसने वेस्ट यूपी के कई जिलों में डेरा डाल दिया था. रात में भी कई संदिग्धों को पकड़ा था वहीँ सुबह परीक्षा से ठीक पहले एसटीएफ़ टीम ने सचिन, जीतेन्द्र, विपिन, सौरभ, मिथिलेश और सिप्पू को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने जा रहे थे. एसटीएफ इनके अन्य साथियों और सरगना को लेकर शहर के मझोला क्षेत्र में एक स्कूल में पूछताछ कर रही है.

एसटीएफ इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी जिस पर टीम ने काम किया और परीक्षा में सेंध से पहले ही 6 लोगों को गिरफ्त में लिया है. इनसे अभी पूछताछ जारी है. इनके गैंग में और कितने लोग हैं और ये किस तरह अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाते थे ये भी पता लगाया जा रहा है. यहां बता दें कि शहर के 38 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी थी. जिसमें करीब 31 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. सुबह प्राथमिक स्तर और दोपहर की पाली में उच्च प्राथमिक की परीक्षा हो रही है. उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा में लगभग 18 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से रवाना, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से रवाना, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget