एक्सप्लोरर

यूपी: मॉब लिंचिंग के विरोध में आगरा में पथराव, दुकानें बंद कराने का प्रयास

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने पथराव किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों की दुकानें खुलवा दी गयी हैं और मण्टोला, सदरभट्टी आदि क्षेत्रों में सात जगहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

आगरा: झारखंड में भीड़ की पिटाई के बाद हुई एक युवक की मौत को लेकर आगरा में सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय ने दूसरे समुदाय की दुकानें बंद कराने का प्रयास किया और पथराव किया. झारखंड में हुई घटना के विरोध में एक समुदाय के लोग जामा मस्जिद से कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे. वापसी में दिन में करीब 11 बजे कुछ शरारती तत्वों ने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानें बंद कराने का प्रयास किया और पथराव किया जिससे घने और मिश्रित आबादी वाले बाजार में भगदड़ मच गयी. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने पथराव किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों की दुकानें खुलवा दी गयी हैं और मण्टोला, सदरभट्टी आदि क्षेत्रों में सात जगहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में तनावपूर्ण शांति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती तौर पर जिले में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दरअसल झारखंड में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की घटना को लेकर रविवार देर शाम ‘युवा सेवा समिति’ के बैनर तले ‘फैज-ए-आम इंटर कॉलेज’ में सभा की गई. इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बिना पूर्वानुमति के जुलूस निकाला.

पुलिस ने कई जगह जुलूस रोकने की कोशिश की. भीड़ ने पुलिस से हाथापाई कर पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. पांच पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू है. ‘फैज-ए-आम कॉलेज’ में बिना अनुमति सभा की गई और उसके बाद बिना अनुमति के जुलूस निकालने की कोशिश की गई. पुलिस के रोकने पर कुछ लोगों ने पथराव किया.

यूपी: योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तोहफा लेने पर लगाई पाबंदी, तंबाकू पर भी बैन

यूपी: जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आजम खान पर दर्ज हुई FIR

यूपी; इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगा छात्र परिषद मॉडल

तय हुई यूपी बोर्ड 2019-20 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की तारीख, 20 से 25 अप्रैल तक आ जाएगा रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget