एक्सप्लोरर

यूपी: रायबरेली रेल कारखाने को लेकर सोनिया गांधी की चिंताएं काल्पनिक आशंकाओं पर आधारित- पीयूष गोयल

रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री का शिलान्यास साल 2008 में तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने किया था. इस फैक्ट्री का उद्घाटन साल 2013 में सोनिया गांधी ने ही किया. इसमें कुल स्थायी कर्मचारियों की संख्या 2200 के क़रीब है, वहीं क़रीब 5000 अस्थाई कर्मचारी इसमें काम कर रहे हैं.

नई दिल्ली: रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) के निगमीकरण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चिंताएं ‘‘भ्रमित, काल्पनिक आशंकाओं’’ पर आधारित हैं. गोयल ने गांधी से आग्रह किया कि वह नौकरियां जाने के ‘‘भय के झांसे’’ में न आयें.

गोयल ने गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘हैरान’’ हैं कि वह नये ‘‘आधुनिक भारत के मंदिरों’’ की स्थापना के कदम का विरोध कर रही हैं जिन्हें यह नाम जवाहर लाल नेहरु ने दिया था.

गांधी ने इससे पहले दावा किया था कि सरकार चुपके से मॉडर्न कोच फैक्ट्री के ‘‘निजीकरण’’ का प्रयास कर रही है जो कि उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली में स्थित है.

गोयल ने पत्र में कहा, ‘‘मैं यह बहुत दुख के साथ कह रहा हूं कि कुछ भ्रमित और काल्पनिक चिंताओं के आधार पर आप एमसीएफ, रायबरेली को विकास और विस्तार के अगले स्तर पर ले जाने की हमारी योजना का विरोध कर रही हैं.’’

उन्होंने यह भी कहा कि निगमीकरण से अधिक निवेश और बेहतर प्रौद्योगिकी का प्रोत्साहन होगा और एक ऐसा माहौल बनेगा जो संचालन और नवाचार में दक्षता को बढ़ावा देगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इन पीयू (उत्पादन इकाइयों) के श्रमिकों की आजीविका की सुरक्षा को लेकर किसी तरह के भय में नहीं पड़ें. कोई छंटनी नहीं हो रही. इसके बजाय रेलवे भर्ती बढ़ा सकता है क्योंकि एमसीएफ दुनिया का सबसे बड़ा कोच निर्माता बनने की ओर अग्रसर है.’’

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कारखाने की आधारशिला उनके (सोनिया गांधी) द्वारा 2007 में रखी गई थी जबकि निर्माण 2010 में शुरू हुआ.

मंत्री ने कहा कि यह कहा गया था कि इसमें 1000 कोच बनना निर्धारित था लेकिन यह अपनी पूर्ण क्षमता हासिल करने से ‘‘बहुत दूर’’ रहा.

गोयल ने कहा कि 2011-2014 के दौरान कारखाने ने कपूरथला से लाये गए कुछ कोच पर मामूली काम किया और 375 कोच का नवीनीकरण किया गया जबकि यह एक ऐसी इकाई होनी चाहिए थी जहां कोच का पूरी तरह से निर्माण होता.

उन्होंने कहा कि भाजपा के 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद कारखाने को प्राथमिकता दी गई.

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘जुलाई 2014 में एमसीएफ को भारतीय रेलवे की निर्माण इकाई घोषित किया गया और एक महीने के भीतर उसने कोच का पूरी तरह से उत्पादन शुरू कर दिया. उसके बाद से उसने लभभग प्रत्येक वर्ष उत्पादन दोगुना किया है.’’

उन्होंने कहा कि 2014..2015 में 140 कोच का उत्पादन हुआ, 2015-2016 में 285, 2016-2017 में 576, 2017-2018 में 711 और 2018-2019 में 1425 कोच का उत्पादन हुआ. उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य 2158 कोच का है जो कि मंजूर कोच से दोगुने से अधिक है.

गोयल ने लिखा, ‘‘वास्तव में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के तहत सरकार के काम करने का शानदार उदाहरण है.’’

उन्होंने कहा कि कारखाने ने गांधी के संसदीय क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को ‘‘प्रोत्साहित’’ किया जिससे ‘‘लाखों लोगों’’ को लाभ हुआ. उन्होंने कहा कि एमसीएफ द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से 2018ृ2019 में 667 करोड़ रुपये का सामान खरीदा गया.

बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची थीं वहां उन्होंने मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के 'निगमितीकरण की तैयारियों' के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा था कि रेलवे देश की बुनियादी संस्थाओं में से है. यह करोड़ों लोगों को रोजगार ही नहीं देती, बल्कि देश की एकता भी कायम रखती है. असलियत यह है कि बीजेपी एक नया कम्पनी राज लाना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू पूरे, 16 उम्मीदवारों में से 3 नामों का बनेगा पैनल
राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू पूरे, 16 उम्मीदवारों में से 3 नामों का बनेगा पैनल
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget