एक्सप्लोरर

 यूपी: सोनभद्र कांड पर सियासत गरम, सपा ने निकाला विरोध मार्च

सोनभद्र के घोरावल थानाक्षेत्र के उम्भा-सपही गांव में 17 जुलाई को नरसंहार हुआ था. सौ बीघा विवादित जमीन को लेकर गुर्जर और गोड़ बिरादरी में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान फायरिंग के साथ जमकर लाठी-डंडे और फावड़े भी चले. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में 10 लोगों की हत्या के मामले पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस, बसपा के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने रॉबर्ट्सगंज में विरोध मार्च निकाला. मगर पुलिस ने सभी को रोक दिया. इसके बाद सपा कार्यकर्ता पुलिस को धक्का देते हुए आगे बढ़ गए. राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में राजमार्ग पर पुलिस ने सपा के जुलूस को रोका. कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में नोकझोंक भी हुई. कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर धरना देने लगे. इसमें यूपी के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता शामिल थे.

सपा के मार्च को जब पुलिस ने रोका तो बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव समेत सभी कार्यकर्ता पुलिस को धक्का देते हुए कचहरी की तरफ बढ़ गए.

उधर, प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल यूथ ब्रिगेड, समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी आदि संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष सोनभद्र गोलीकांड के घटनास्थल पर पहुंचे.

नरेश उत्तम ने कहा कि नरसंहार कांड में भाजपा अपना पाप छिपाने के लिए इस मामले में कांग्रेस व सपा को बदनाम कर रही है, ताकि जनता का ध्यान बांटा जा सके. सपा आदिवासियों के साथ है और उनकी हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है. इस मामले में सपा के विधायक का नाम लेना गलत है, इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा.

पटेल ने कहा कि उभ्भा में नरसंहार के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है. अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जबकि समय-समय पर समाधान दिवस, थाना दिवस आदि मौकों पर यह मामला पहुंचता रहा है. यदि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा धारा 145 की कार्रवाई अमल में लाई जाती तो दस लोगों का जान नहीं जाती.

उन्होंने कहा कि इस मामले में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्रदेश अध्यक्ष इससे पहले उभ्भा गांव पहुंचे. उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों का हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली. गहरा दुख जताया और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने पीड़ितों से कहा कि सपा सरकार उनके साथ है.

अधिक से अधिक सहायता राशि बढ़ाए जाने को लेकर विधानसभा में आवाज बुलंद की जाएगी, ताकि सभी पीड़ितों को इस दुख की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके. उन्होंने गोलीकांड स्थल का भी निरीक्षण किया. ग्रामीणों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget