एक्सप्लोरर

यूपी: आजम खान के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को नहीं मिल रहा विपक्ष का साथ

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर लोकसभा में चर्चा चल रही थी कि तभी आजम खान अपनी बदजुबानी कर बीजेपी की सांसद रमा देवी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली. आजम की इस टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा हो गया.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां को भूमफिया घोषित किए जाने वाले मामले को पार्टी की ओर से दोनों सदनों में बड़ी जोर-शोर से उठाया गया. हलांकि इस मुद्दे पर सपा को विपक्ष के अन्य दलों का साथ नहीं मिल पा रहा है. सपा ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीनों को लेकर आजम खान के खिलाफ दर्ज करवाई जा रही एफआईआर का मुद्दा उठाया. आरोप लगाया कि आजम खां के परिवार को प्रताड़ित करने के लिए 26 एफआईआर दर्ज की गईं.

नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों के रहने से ही लोकतंत्र चलता है. लेकिन, महसूस हो रहा है कि सरकार विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है. आजम खां पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह दीवानी और राजस्व से संबंधित हैं, लेकिन एफआईआर थाने पर बिना राजस्व अधिकारी की रिपोर्ट के दर्ज करवाई जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सपा ने अपनी कमिटी भेज कर जांच करवाई है.

प्रयागराज: प्रियंका गांधी ने जिस छात्रनेता के लिए उठाई आवाज़, अब उसके यूनिवर्सिटी में दाखिल होने पर ही लगी पाबंदी

उन्होंने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि यदि उस कमिटी की जांच पर विश्वास न हो, तो विधानसभा की सर्वदलीय कमिटी से इसकी जांच कराई जा सकती है. कहा कि आजम खां को अपमानित कर सरकार समाजवादी पार्टी और अल्पसंख्यक समुदाय को अपमानित करने की कोशिश कर रही है.

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना सदन में कई सारे तथ्य लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि आजम खान और रामपुर के पूर्व सीओ सिटी के खिलाफ एफआईआर एसडीएम सदर, रामपुर के आदेश पर दर्ज हुई हैं. साथ ही उन्होंने एफआईआर दर्ज करानेवालों के नामों सहित उन लोगों के नामों की जानकारी सदन को दी, जिनकी जमीनें विवि में शामिल की गई हैं.

उन्होंने बताया कि बिना जिलाधिकारी की अनुमति के अनुसूचित जाति के लोगों की जमीनें भी ट्रस्ट के नाम करवाई गईं. आरोप लगाया कि सपा की जो कमिटी जांच करने गई थी, उन्होंने भुक्तभोगी किसानों का पक्ष ही नहीं लिया.

कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि आजम खां के विवि के जो बिल आए हैं, उसका वह समर्थन नहीं करेंगे, क्योंकि उसमें विसंगतियां हैं. उन्होंने कहा, "हमारा सपा के साथ कोई गठबंधन तो है नहीं कि हम हर मुद्दे पर उनके साथ रहेंगे, लेकिन यह भी कहूंगा कि किसी व्यक्ति को राजनीतिक द्वेष के चलते परेशान नहीं किया जाना चाहिए. मामले की न्यायपूर्वक जांच हो. कानून के दायरे में सब आते हैं. किसी पार्टी विशेष को निशाना बनाकर परेशान नहीं किया जाना चाहिए."

सपा सांसद आजम खान को बड़ा झटका, जौहर यूनिवर्सिटी की 7 एकड़ जमीन के पट्टे की लीज निरस्त

रामपुर के कांग्रेस नेता फैसल खान लाला ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राम नाईक से आजम खां के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि आजम खां ने विश्वविद्यालय की चहारदीवारी बनाने के नाम पर कई ग्रामीणों की जमीन हड़प ली है.

फैसल खान लाला ने आजम खां की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा था. राज्यपाल ने इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक कार्रवाई करने को कहा है. इस पर दीपक सिंह ने कहा कि यह लाला का व्यक्तिगत मामला है. यह पूरी कांग्रेस का विचार तो हो नहीं सकता.

बसपा से विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा, "हम जो मुद्दा विधानसभा में लाते हैं, उसी पर बात करते हैं. आजम खां के प्रकरण में मुझे कोई जानकारी नहीं है. इस मामले की वास्तविकता जाने बिना कोई कमेंट करना ठीक नहीं है. एक बात तो है कि भाजपा हर मुद्दे में राजनीति कर रही है. भाजपा अपने विरोधियों को परेशान कर रही है. हमारी पार्टी पर मुद्दे तय होते हैं कि किस पर बोलना है, किस पर नहीं. इस मुद्दे पर मेरा कोई विचार नहीं है."

प्रयागराज: योगीराज में एनकाउंटर पर उठे सवाल, तस्वीर ने खोली पुलिस की पोल

दोनों सदनों में हालांकि सपा द्वारा उठाए गए मॉब लिंचिंग या फिर सोनभद्र नरसंहार मामले में पूरा विपक्ष एक साथ दिखा. इन्हीं सब मुद्दे को लेकर सपा के साथ सारे विपक्षी दलों ने बहिर्गमन भी किया. लेकिन आजम खान के मुद्दे पर अभी तस्वीर धुंधली ही दिखाई दे रही है. इस पर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget