एक्सप्लोरर

RLD ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- पाकिस्तान को गीदड़ भभकी देते रहे प्रधानमंत्री

आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि देश के 43 सीआरपीएफ के जवान इनके 'खुफिया तंत्र की नाकामी' के चलते अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए. इस अप्रत्याशित घटना के कारण सभी राजनैतिक दलों ने अपने समस्त कार्यक्रम स्थगित कर दिए, लेकिन बीजेपी की चुनावी रैली उस दिन भी हुई .

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. आरएलडी ने आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद की जा रही बीजेपी और पीएम मोदी की चुनावी रैलियों पर सवाल खड़े किए तो वहीं पाकिस्तान में घुसकर आक्रमण किए जाने के लिए भारतीय सेना के जवानों को बधाई दी.

आरएलडी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर किसानों, महिलाओं और गंगा सफाई के लिए नमामि गंगे योजना पर केंद्र सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया.

आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद और राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह ने वार्ता में कहा कि चुनावी वर्ष चल रहा है और बीजेपी अपनी कार्यशैली आश्चर्यजनक ढंग से चला रही है. देश के 43 सीआरपीएफ के जवान इनके 'खुफिया तंत्र की नाकामी' के चलते अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए. इस अप्रत्याशित घटना के कारण सभी राजनैतिक दलों ने अपने समस्त कार्यक्रम स्थगित कर दिए, लेकिन बीजेपी की चुनावी रैली उस दिन भी हुई और देश के प्रधानमंत्री लगातार चुनावी रैलियां करते रहे.

उन्होंने कहा, "केवल देश की जनता को भ्रमित करने के लिए मोदी पाकिस्तान को गीदड़ भभकी देते रहे. भारतीय सेना के वीर जवानों को मैं तहेदिल से बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर आक्रमण किया और आतंकवाद को नेस्त नाबूद करने का कदम उठाया."

आपको बता दें कि भारत ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें लगभग 350 आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए. पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद इन आतंकवादियों को उनकी सुरक्षा के लिए इस शिविर में भेजा था.

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि शिविर बालाकोट में स्थित था, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया. सूत्रों ने कहा कि संदर्भ पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित शहर का था जो नियंत्रण रेखा से करीब 80 किलोमीटर दूर और ऐबटाबाद के नजदीक स्थित है जहां अमेरिकी बलों ने अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को ढेर किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget