एक्सप्लोरर

यूपी: महिला सुरक्षा को लेकर प्रियंका गांधी का वार, फिर कठघरे में योगी सरकार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर पहले भी योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुकी हैं. एक बार फिर प्रियंका ने ट्वीट के जरिए सरकार पर सवाल उठाया है.

लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है. जिसमें एक लड़की पुलिस वालों के सामने बातचीत करती दिखाई दे रही है. वो बार बार पुलिस से शिकायत दर्ज करने को कह रही है लेकिन पुलिस वाले उसके वेश-भूषा पहनावे को लेकर उस पर तंज कस रहे हैं.

इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा है, " छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है. एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव. महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना.

प्रियंका गांधी ने पहले भी कई बार योगी सरकार को निशाने पर लिया है. प्रियंका ने इससे पहले कहा था कि यूपी में अपराधियों की हरकतें चरम पर हैं, जबकि सरकार इससे जुड़े सवालों पर झूठ बोल रही है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ-मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है 'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या'. उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कारनामे चरम पर हैं और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों?"

उत्तर प्रदेश के कुछ अस्पतालों में बिजली कटौती से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए ट्वीट किया था, ‘‘उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के झूठे दावों का मीटर चालू है, लेकिन अस्पतालों से बत्ती गुल है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मरीजों का इलाज कहीं मोबाइल जलाकर और कहीं टॉर्च जलाकर हो रहा है.’’ प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘क्या इस लचर व्यवस्था से निजात मिलेगी?’’

उन्होंने लिखा था कि एक तरफ राज्य की बीजेपी सरकार के झूठे दावों का मीटर चालू है, जबकि दूसरी तरफ अस्पतालों में बत्ती गुल है.

यूपी: ABP न्यूज पर मोनिश का खुलासा, भारतीय युवाओं को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाता है ISI

यूपी: कुंभ नगरी के हज यात्रियों को सौगात, सऊदी अरब के लिए जल्द शुरू होगी सीधी फ्लाइट

यूपी: BJP नेताओं की गुंडागर्दी, टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को जमकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget