एक्सप्लोरर

यूपी: हर दिन अपराध के नाम, बीजेपी सरकार पूरी नाकाम- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कानून व्यवस्था को लेकर पहले भी योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुकी हैं. एक बार फिर प्रियंका ने ट्वीट के जरिए सरकार पर सवाल उठाया है.

लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर यूपी की बीजेपी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं. एक बार फिर उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया हैं.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की है जिसमें राज्य में हुई बड़ी आपराधिक घटनाएं लिखी हैं. इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी है जिसमें लिखा है. उत्तर प्रदेश सरकार अपराध रोक पाने में पूरी तरह फेल है. तस्वीर के अंदर लिखा है ‘हर दिन अपराध के नाम, भाजपा सरकार पूरी नाकाम.’

प्रियंका ने लखनऊ के बहुचर्चित हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड का जिक्र भी किया है. बता दें कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में आज तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस को अहम सुराग तो मिलें हैं लेकिन तिवारी की हत्या में शामिल रहे दो लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सीसीटीवी और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को पता चला है कि दोनों की लोकेशन दिल्ली में है. ऐसे में यूपी पुलिस की टीम दिल्ली, लखनऊ, सूरत समेत कई शहरों में तफ़्तीश कर रही है. डीजीपी ओपी सिंह ने 48 घंटों के अंदर गिरफ़्तारी की बात कही थी लेकिन वो समयसीमा भी ख़त्म हो गई है.

उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख के इस बयान पर कि तिवारी की हत्या संभवत उनके द्वारा 2015 में दिये गये एक विवादास्पद बयान की वजह से हुई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा था, ‘‘ जिस राज्य के लिए देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि वहां जंगलराज है, उस राज्य के लिए क्या हमें डीजीपी पर विश्वास करना चाहिए या सुप्रीम कोर्ट पर.’’

LIVE: यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, कानपुर में कुछ ईवीएम खराब

सीएम योगी से मिलने के बाद कमलेश तिवारी की मां बोलीं- सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं

यूपी: सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई- 14 मुकदमे दर्ज, 67 अकाउंट ब्लॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget