एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: ददुआ के बेटे वीर सिंह पर समाजवादी पार्टी ने फिर लगाया दांव, कर्वी से टिकट

चित्रकूट: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने निवर्तमान विधायक और दिवंगत डकैत ददुआ के बेटे वीर सिंह को एक बार फिर चित्रकूट जिले की कर्वी सदर सीट से उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी के चन्द्रिका उपाध्याय से होगा मुकाबला

एसपी-कांग्रेस गठबंधन के बाद जारी एसपी उम्मीदवारों की तीसरी सूची में कर्वी से एक बार फिर वीर सिंह पर दांव लगाया गया है. वीर सिंह ने पिछले चुनाव में 62 हजार मत पाकर बीएसपी के रामसेवक शुक्ल को हराया था. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के चन्द्रिका उपाध्याय और बीएसपी के पंडित जगदीश गौतम से होगा.

गौरतलब है कि मिनी चंबल के नाम से चर्चित पाठा के बीहड़ में दस्यु ददुआ ने तीन दशक तक समानांतर सरकार चलाई थी. उसकी मर्जी से ही विभिन्न राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार उतारा करते थे.

ददुआ के बेटे वीर सिंह कर्वी सदर सीट से विधायक

2007 में एक मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद उसका परिवार सक्रिय राजनीति में आया और छोटे भाई बालकुमार 2009 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर सीट से सांसद हुए और बालकुमार का बेटा राम सिंह पटेल 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ जिले की पट्टी सीट से विधायक हुआ, जबकि ददुआ के बेटे वीर सिंह चित्रकूट जिले की कर्वी सदर सीट से विधायक चुने गए. इसके पहले वीर सिंह पिता ददुआ की हनक की बदौलत साल 2000 में चित्रकूट जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष भी चुने गए थे.

यूपी चुनाव: ददुआ के बेटे वीर सिंह पर समाजवादी पार्टी ने फिर लगाया दांव, कर्वी से टिकट

यूपी चुनाव: एसपी ने अपर्णा को दिया लखनऊ कैंट का टिकट

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से पार्टी की प्रत्याशी होंगी. एसपी की प्रदेश इकाई ने सोमवार को 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की. इस सूची में भी शिवपाल यादव की करीबी शादाब फातिमा का नाम नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम ने 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की. अपर्णा के नाम की घोषणा एसपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम के साथ तथा मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने की.

जहूराबाद से शादाब फातिमा के स्थान पर महेंद्र चौहान को टिकट

सूची के मुताबिक, कन्नौज के छिबरामऊ से अरविंद सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है. एसपी ने मंत्री विजय मिश्र व शादाब फातमा का टिकट काट दिया है. विजय मिश्र के स्थान पर गाजीपुर से राजेश कुशवाहा को तथा जहूराबाद से शादाब फातिमा के स्थान पर महेंद्र चौहान को टिकट मिला है. इसके अलावा चकिया से पूनम सोनकर, जंगीपुर से देवेंद्र यादव, मुगलसराय से बाबूलाल यादव तथा मछलीशहर से जगदीश सोनकर को टिकट दिया गया है.

लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्र को टिकट

बलिया के रसड़ा से सनातन पांडेय को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. मेहंदावल से पप्पू निषाद, आजमगढ़ से दुर्गा प्रसाद यादव, गोरखपुर ग्रामीण से विजय यादव, फतेहपुर से चंद्र प्रकार लोधी तथा पिपराइत से अमरेंद्र निषाद को टिकट मिला है. लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा व लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्र को प्रत्याशी घोषित किया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने कायमगंज से अमित कठेरिया की जगह सुरभि, सहारनपुर देहात से गुफरान अहमद की जगह अहमद शाहनवाज तथा लखीमपुर के श्रीनगर से रामशरण के स्थान पर अब मीरा बानो को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget