एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: कानपुर में भी 3 सीटों पर फंसा है समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच पेंच

कानपुर: कानपुर शहर की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच पेंच गहरा फंस गया है. वैसे शहर की पांचों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार पहले से ही उतार दिये हैं लेकिन कांग्रेस का दावा है कि समझौते के तहत शहर की तीन सीटों कैंट, किदवईनगर और गोविंदनगर पर वह चुनाव लड़ेगी.

कैंट सीट से एसपी ने पहले दिया था अतीक अहमद को टिकट

इन तीन सीटों में से किदवईनगर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अजय कपूर हैं जबकि गोविंदनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को पिछले 2012 के विधानसभा चुनाव में दूसरा नंबर मिला था. कैंट की सीट पर कांग्रेस को पिछले चुनाव में तीसरा स्थान मिला था. कैंट सीट से एसपी ने पहले अतीक अहमद को टिकट दिया था, लेकिन बाद में वहां से हसन रूमी को प्रत्याशी बनाया गया. रूमी ने अपना नामांकन भर दिया है.

रूमी का कहना है, ‘‘पार्टी ने मुझे चुनाव चिन्ह दिया है और मैंने नामांकन के साथ अपना प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया है.’’ यह पूछने पर कि कांग्रेस ने यहां से अपना उम्मीदवार उतारा है और उनका दावा है कि यह सीट एसपी-कांग्रेस गठजोड़ में कांग्रेस के हिस्से में आई है, रूमी ने कहा, ‘‘मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह सीट किस गठजोड़ में आई है. मैं एसपी का अधिकृत उम्मीदवार हूं और मैं चुनाव लड़ रहा हूं बस.’’

ओमप्रकाश मिश्रा को बनाया फिर से उम्मीदवार

किदवई नगर सीट से एसपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे ओमप्रकाश मिश्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने वहां से नामांकन भी दाखिल कर दिया है. लेकिन इस सीट पर कांग्रेस के निर्वतमान विधायक अजय कपूर अपनी दावेदारी ठोकते हुये नामांकन पत्र भर चुके हैं.

मिश्रा ने बताया, ‘‘हम समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हैं और हम अपना प्रचार कर रहे हैं. हमें नहीं मालूम कि गठबंधन में कौन सी सीट कांग्रेस के हिस्से आयी है.’’ गोविंदनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के योगेश कुशवाहा अपने प्रचार में लगे हैं जबकि कांग्रेसियों का दावा है कि गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के अंबुज शुक्ला को मिली है. इस सीट पर भी भ्रम की स्थिति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget