एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: 'समाजवादी दंगल' खत्म, अब BSP की काट तैयार करना BJP की चुनौती

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में चमत्कारिक प्रदर्शन के बाद अब राज्य में सरकार बनाने का प्रयास कर रही बीजेपी के लिए बीएसपी की रणनीतिक काट तैयार करना चुनौतीपूर्ण हो गया है.

BSP से है BJP का असली मुकाबला

बीजेपी सार्वजनिक तौर पर मायावती की बीएसपी को मुकाबले से बाहर भले ही बता रही हो और अपना सीधा मुकाबला एसपी से बता रही हो लेकिन कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी को जमीनी स्तर पर इस बात का एहसास है कि उनका असली मुकाबला बीएसपी से ही है.

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने दलितों का बीजेपी के प्रति रूझान होने पर जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार दलित, गरीब, कमजोर वर्गो के विकास के लिए काम करती है और लोग इस हकीकत को समझ चुके हैं. इसलिए सभी ने बीजेपी के पक्ष में जनादेश देने का मन बना लिया है. उधर, अपने दलित आधार वाले मतदाताओं को लेकर आश्वस्त बीएसपी अब उंची जातियों, सर्वाधिक पिछड़ी जातियों और मुसलमानों का एक इंद्रधनुष तैयार करने में जुटी है.

BJP की पहली लिस्ट में काफी संख्या में OBC समुदाय के लोगों को टिकट

बीजेपी जहां उत्तरप्रदेश में ओबीसी वर्ग को अधिक से अधिक अपने साथ जोड़ने पर जोर दे रही है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अपने दलित आधार को मजबूत बनाते हुए सवर्णो पर ध्यान केंद्रित किये हुए है . बीजेपी ने उत्तरप्रदेश के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में काफी संख्या में ओबीसी समुदाय के लोगों को टिकट दिया है.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती हाल ही में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी हैं जिसमें पार्टी ने 87 दलितों और 97 मुसलमानों को टिकट दिया है . इसके साथ ही 106 ओबीसी और 113 सवर्णो को टिकट दिया गया है. बीएसपी के प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि मंडल के नये अवतार वाले बीजेपी में सवर्णो के लिए कोई जगह नहीं बचा है. सवर्णो के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बीएसपी में है और हम खुले हृदय से उनका स्वागत करते हैं.

मुसलमानों को भी ज्यादा से ज्यादा अपने पाले में लाने पर जोर

बीएसपी मुसलमानों को भी ज्यादा से ज्यादा अपने पाले में लाने पर जोर दे रही है. भदौरिया ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद मुसलमान चेत गए हैं और बीएसपी की ओर रूख कर रहे हैं.

बीजेपी उत्तर प्रदेश में सत्ता के 14 सालों के वनवास को समाप्त करने के लिए पूरा जोर लगा रही है और इस दिशा में पिछले वर्ष नवंबर..दिसंबर में राज्य के चार हिस्सों में परिवर्तन यात्राएं निकाली गई जिसके तहत 17,500 किलोमीटर का सफर तय किया गया.

दो जनवरी को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को मिलाकर उनकी सात रैलियां हो चुकी हैं जबकि अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी की 15 से अधिक रैलियां और कई बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं. बीजेपी ने संगठन का ढांचा भी सामाजिक समीकरण के लिहाज से खड़ा किया है और संगठन को छह हिस्सों में बांट कर सामाजिक समीकरण के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget