एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जुड़वा भाई हैं नरेंद्र मोदी: लालू प्रसाद यादव

देवरिया: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जुड़वा भाई बताया है. एक अन्य रैली में उन्होंने मोदी को झूठा बताते हुए कहा कि यूपी की जनता उन्हें धक्का देगी और वह गुजरात पहुंच जाएंगे. साथ ही कहा कि बीजेपी का मतलब भारत जलाओ पार्टी है. लालू यादव देवरिया के पथरदेवा में आयोजित जनसभा के दौरान ये बातें कही.

''बीजेपी का मतलब भारत जलाओ पार्टी''

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के समर्थन में रविवार को प्रचार करने देवरिया पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और पूर्व मंत्री अखिलेश दास के बाद बीजेपी को नया नाम देते हुए बीजेपी का मतलब भारत जलाओ पार्टी बताया. वहीं एक अन्य रैली में प्रधानमंत्री मोदी को झूठा बताते हुए कहा कि यूपी की जनता उन्हें धक्का देगी और वह गुजरात पहुंच जाएंगे.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहा, "बीजेपी मतलब भारत जलाओ पार्टी है. मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के जुड़वा भाई हैं." मोदी को तानाशाह बताते हुए आरजेडी प्रमुख ने कहा कि अटल जी अच्छे नेता हैं, लेकिन बीजेपी के पोस्टर में इनका एक जगह भी फोटो देखने को नहीं मिल रहा है.

"जब मैंने मोदी का सीना नापा तो 32 इंच का ही निकला"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए लालू ने कहा, "मोदी कहते हैं कि मेरा सीना 56 इंच का है. उनको यह मालूम होना चाहिए कि 56 का इंच सीना सिर्फ यादव का ही हो सकता है." मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा, "जब मैंने मोदी का सीना नापा तो 32 इंच का ही निकला."

उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "मोदी जब बनारस गए थे तो कहा कि हमें गंगा मईया ने बुलाया है. आप सभी को मालूम होगा कि गंगा मईया कब बुलाती हैं. मोदी यह भी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश ने हमें गोद ले लिया है. हम उनसे पूछ रहे हैं कि कि उत्तर प्रदेश के लोग नि:संतानी हैं क्या कि आपको गोद लेंगे. नरेंद्र मोदी तो हर जनसभा में भाइयों-बहनों कहकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं."

बीजेपी ने पूरा नहीं किया कोई भी वादा

लालू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त किया गया कोई भी वादा बीजेपी ने पूरा नहीं किया. न ही 15 लाख रुपये खाते में देने का और न ही नौजवानों को नौकरी देने का वादा पूरा किया.

वहीं एक अन्य जनसभा में आरजेडी प्रमुख ने कहा, "मोदी अपनी जनसभा में बोल रहे हैं कि बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यह कहकर लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं. मैं आज वादा करता हूं कोलकत्ता, उत्तर प्रदेश व बिहार तीनों एकजुट हैं और 2019 में हम सब इन्हें मिलकर जवाब देंगे."

बिहार के विधानसभा चुनाव से शुरू हो गई मोदी की उलटी गिनती

रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठपुर में चुनावी जनसभा में नोटबंदी पर लालू ने कहा, "मोदी ने नोटबंदी कर लोगों को परेशान करने का काम किया. बीजेपी ने अपना काला धन तो सफेद करा लिया और आम लोगों को लाइन में लगवा दिया."

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा, "नरेंद्र मोदी की उलटी गिनती बिहार के विधानसभा चुनाव से शुरू हो गई है. वह झूठ बोल रहे हैं कि यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलने जा रहा है. यूपी की जनता उन्हें ऐसा धक्का देगी कि वे गुजरात चले जाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget