एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: पहले चरण के मतदान से ठीक पहले SP को लगा झटका, 4 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

लखनऊ: यूपी चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. एसपी के चार विधायकों ने आज पार्टी का दामन छोड दिया. पार्टी छोडने वालों में एक वरिष्ठ नेता और एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी भी शामिल हैं.

एसपी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय ही लडेंगे चुनाव

मुलायम के करीबी विधान परिषद सदस्य और मंत्री रहे अंबिका चौधरी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में उनकी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. लंबे समय से अंतर्कलह का सामना कर रही एसपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल 210 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. एटा में बगावत है और वहां वर्तमान विधायक आशीष यादव एसपी को छोड़ गये. उन्होंने कहा कि वह एसपी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय ही लडेंगे.

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे हैं आशीष यादव

एटा सदर से विधायक आशीष विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे हैं. आशीष का आरोप है कि रामगोपाल यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया. साथ ही आरोप मढा कि रामगोपाल अपने बेटे और बहू को यादव सिंह मामले में बचाने के लिए बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं. रामगोपाल ने ही एसपी का कांग्रेस और आरएलडी से गठबंधन नहीं होने दिया.

एसपी ने कल एटा सदर सीट से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है. आशीष को शिवपाल यादव का नजदीकी समझा जाता है. पार्टी की अंतर्कलह और घमासान के दौरान आशीष ने रामगोपाल की खुलकर आलोचना की थी. दो अन्य विधायक रामपाल यादव और रामवीर सिंह भी एसपी का दामन छोड गये. रामपाल सीतापुर की बिसवां तो रामवीर फिरोजाबाद की जसराना सीट से वर्तमान में विधायक हैं.

एसपी छोड़ चुके रामवीर का दावा, कई वर्तमान विधायक भी हो जाएंगे अलग

इस बीच लोकदल प्रमुख सुनील सिंह ने पुष्टि की कि एसपी छोडने वाले विधायक उनकी पार्टी से चुनाव लडेंगे. सुनील सिंह ने ही मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी का चुनाव निशान और नाम देने की पेशकश की थी. लखनऊ में अवैध निर्माण ढहाये जाने के बाद निष्कासित हुए रामपाल को वापस पार्टी में ले लिया गया था और मुलायम खेमे ने उन्हें टिकट भी दिया था लेकिन कल घोषित सूची में उनका नाम गायब है. एसपी छोड़ चुके रामवीर का दावा है कि निकट भविष्य में एसपी से और कई वर्तमान विधायक भी अलग हो जाएंगे.

मुलायम के अत्यंत करीबी समझे जाने वाले वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी बीएसपी में शामिल हो गये. चौधरी यहां एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. चौधरी को उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट बलिया के फेफना से टिकट का वायदा किया गया है. इस सीट पर हालांकि वह 2012 में हार गये थे और बाद में एसपी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया था.

एसपी से ज्यादा दिया जाएगा आदर सम्मान

मायावती ने कहा, ‘‘मैंने इन्हें (चौधरी) पार्टी में लिया है और उन्हें यहां एसपी से ज्यादा आदर सम्मान दिया जाएगा. साथ ही बलिया जिले की उनकी पुरानी सीट से ही विधानसभा चुनाव लडाया जाएगा.’’ चौधरी ने कहा, ‘‘मैंने एसपी की प्राथमिक सदस्यता और उससे संबंधित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. मैं पूरी तरह समर्पित होकर बीएसपी के साथ आगे की राजनीति में, जो दिशानिर्देश पार्टी और बहनजी :मायावती: का होगा, उसके लिए खुद को समर्पित करता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget