एक्सप्लोरर

पश्चिम यूपी की 67 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, मैदान में है कुल 720 उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 11 जिलों की 67 सीटों के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो गया.

67 सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान

पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों सहारनपुर मुरादाबाद बिजनौर संभल रामपुर बरेली अमरोहा पीलीभीत खीरी शाहजहांपुर और बदायूं की 67 सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान होना है. दूसरे चरण में मतदान वाली 67 सीटों में पिछले चुनाव में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी को 34 सीटें मिली थी, जबकि दूसरे नम्बर रही बीएसपी को 18 बीजेपी को 10 कांग्रेस को 3 और अन्य को 2 सीटें मिली थी.

दर्जन भर मंत्री ने बीजेपी के लिए किया प्रचार

पहले चरण की ही तरह दूसरे चरण की तमाम सीटों के लिए बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार की अगुवाई की और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत दर्जन भर मंत्री ने बीजेपी के लिए प्रचार किया. कांग्रेस एसपी गठबंधन की ओर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जमकर प्रचार किया.

बीएसपी मुखिया मायावती ने पार्टी के अभियान को लगभग अकेले दम पर आगे बढाने में लगी रही. हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचन्द्र मिश्र और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी हाथी के लिए प्रचार किया.

कुल 2.28 करोड लोगों को मताधिकार प्राप्त

दूसरे चरण की 67 सीटों के लिए कुल 720 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें से सर्वाधिक 22 बिजनौर की बरहपुर और सबसे कम 4 अमरोहा की धनौरा सीट पर किस्मत आजमा रहे है. इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उसमें एसपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां (रामपुर) और पहली बार चुनाव लड रहे उनके पुत्र अब्दुला आजम (स्वार) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी के बेटे सैफ अली नकवी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (तिलहर)और बीजेपी विधान दल (शाहजहांपुर नगर) के नेता सुरेश खन्ना शामिल हैं. दूसरे चरण में कुल 2.28 करोड लोगों को मताधिकार प्राप्त है इनमें से 1.04 करोड महिलाएं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget