एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- 'बहुतों की बोलती बंद कर देगा दो युवाओं का गठबंधन'

लखनऊ/लखीमपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो युवाओं का गठबंधन बहुतों की बोलती बंद कर देगा.

उत्तर प्रदेश में एसपी और कांग्रेस के गठबंधन की आंधी

लखीमपुर खीरी में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एसपी और कांग्रेस के गठबंधन की आंधी चल रही है. इसी कारण बीजेपी की हालत खराब है.

बलदेव वैदिक इंटर कलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से हम मजबूत सरकार देने जा रहे हैं. कांग्रेस व सपा के गठबंधन की सरकार से प्रदेश विकास की सड़क पर सरपट दौड़ लगाएगा."

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो युवाओं का गठबंधन बहुतों की बोलती बंद कर देगा. दो युवाओं में दोस्ती हुई है. इसी दोस्ती के कारण भाजपा की हालत बेहद खराब है और इसीलिए बार-बार गठबंधन पर वार किया जा रहा है.

गठबंधन से बेहद डरी हुई है बीजेपी

राहुल ने कहा कि इस गठबंधन से बीजेपी बेहद डरी हुई है. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा का पूरा मंत्रिमंडल सारे काम छोड़कर अब उत्तर प्रदेश की गलियां छान रहा है. तीन साल में तो कुछ किया नहीं, अब इनको उत्तर प्रदेश के गरीब और किसान की भी चिंता होने लगी है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन काफी रंग दिखाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे. तीन साल बीत गए, किसी को नौकरी नहीं दी. जो लोग रोजगार में लगे थे, नोटबंदी कर उन्हें भी बेरोजगार कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?
NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget