एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, कहा- 'देश की आजादी में दोनों का कोई योगदान नहीं'

अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ नफरत फैलाने वाले इन दोनों ही संगठनों के देश की आजादी में योगदान के नाम पर बताने के लिये कुछ नहीं है. इन्होंने देश को ना तो महात्मा गांधी दिया और ना ही सरदार पटेल.

‘ना हिन्दू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा’

राहुल ने अपने अमेठी में आयोजित चुनावी सभाओं में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को बांटने और तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं. जाति को जाति से और धर्म को धर्म से लड़ाना मोदी की आदत बन गयी है. वह उत्तर प्रदेश में भी यही कर रहे हैं. उन्होंने ‘ना हिन्दू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा’ गीत का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा वाला हिन्दुस्तान कभी नहीं बना सकेंगे.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान करने वाले महापुरषों में से किसी का भी वास्ता बीजेपी या संघ से नहीं था. चाहे महात्मा गांधी हों, सरदार पटेल हों या फिर भगत सिंह. बीजेपी और संघ के पास बताने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी पार्टी की राजनीति के लिये महान विभूतियों को बांटने का काम ना करें.

अमेठी और रायबरेली की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनो लोग उन्हें बहुत कुछ कहते रहते हैं. यह सब उन्हें मंजूर है लेकिन अमेठी और रायबरेली की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले मोदी खुश थे लेकिन प्रदेश में एसपी और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद उनका चेहरा बदल गया है और वह नफरत फैलाने की राजनीति करने लगे हैं.

राहुल ने फिर आरोप लगाया कि मोदी ने देश के 50 अमीर परिवारों को एक लाख 40 हजार करोड़ रपये का कर्ज दे दिया, लेकिन उन्हें वे गरीब किसान नहीं दिखायी दिये. वह चाहते तो उनका कर्ज माफ कर सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कहा कि मोदी ने उद्योगपति विजय माल्या को 1200 करोड़ रपये दे दिये और यह धनकुबेर लन्दन भाग गया.

अमेठी में फूड पार्क परियोजना को रद्द किये जाने का मुद्दा

राहुल ने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, एक नया वादा कर देते हैं. वह हमेशा झूठे वादे करते हैं और युवाओं तथा गरीबों के सपनों को तोड़ते हैं. उन्होंने अमेठी में फूड पार्क परियोजना को रद्द किये जाने का मुद्दा एक बार फिर उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने यहां फूड पार्क नहीं बनने दिया. अगर यहां इसकी स्थापना होती तो 10 हजार लोगों को रोजगार मिलता और क्षेत्र के लाखों किसानों को फायदा होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
Delhi News: पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Ram Mandir Case: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget