एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी में शामिल हुए एसपी सिंह ने BJP पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ने बड़े-बड़े राजनीतिक दलों की कलई खोल दी है. बहुजन समाज पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी पर भी विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगा है.

अपने कुनबे के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल

पूर्व विधान परिषद सदस्य एसपी सिंह ने मंगलवार को बीजेपी पर कुछ ऐसे ही आरोप लगाते हुए पत्नी कांति सिंह पटेल सहित अपने कुनबे के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. कांति सिंह पटेल भी विधान परिषद सदस्य हैं.

खास बात यह है कि टिकट न मिलने से नाराज सिंह ने साक्षी महाराज के प्रतिनिधि पर टिकट के लिए पैसा मांगने का आरोप लगाया है. सिंह ने कहा, "बीएसपी में तो एक ही दरवाजा था, लेकिन बीजेपी में कई दरवाजे हैं, जहां हर व्यक्ति पैसा मांगता है."

बीजेपी ने दलबदलुओं को दिया टिकट

एसपी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता की उपस्थिति में एसपी में शामिल हुए एसपी सिंह ने कहा, "गुजरात से आए व्यक्ति बीजेपी में पैसा लेकर टिकट बेच रहे हैं. बीजेपी ने दलबदलुओं को टिकट दिया है. खनन माफिया और बड़े व्यापारी कुलदीप सेंगर ने टिकट के लिए करीब दो करोड़ रुपये दिए हैं."

इस दौरान सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और एसपी की जमकर तारीफ की और कहा, "पूरी दुनिया की नजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लगी है. अखिलेश का विकास अच्छा लगता है. एसपी पहले कैसी भी रही हो, लेकिन अब मुख्यमंत्री अखिलेश के नेतृत्व में स्वच्छ पार्टी हो गई है."

डेढ़ साल पहले RSS के लोगों ने कराया था BJP में शामिल

एसपी सिंह ने बताया, "डेढ़ साल पहले संघ के लोगों ने उन्हें बीजेपी में शामिल कराया था. बीजेपी को स्वच्छ पार्टी समझकर उसमें शामिल हुआ था." सिंह के साथ एसपी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा और नन्हू वर्मा भी एसपी में शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को बताया BJP की हार का सबसे बड़ा कारण? बोले- 'जनता दुखी है क्योंकि...'
बांकीपुर क्यों हारी BJP? अनंत सिंह ने बताया, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget