एक्सप्लोरर

SP-कांग्रेस के गठबंधन पर BJP का हमला, कहा- 'यूपी को विकास पसंद है, अपराध और भ्रष्टाचार नहीं'

नई दिल्ली: एसपी और कांग्रेस गठबंधन को अपराध और भ्रष्टाचार का गठजोड़ करार देते हुए बीजेपी ने आज कहा कि ‘‘यूपी को विकास’’ पसंद है क्योंकि एसपी और कांग्रेस के ‘युवराज’ जनता की ओर से दिये गए मौकों पर ‘फ्लाप’ रहे हैं और जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखाने और बीजेपी को जनादेश देने का मन बना चुकी है.

SP-कांग्रेस के गठबंधन पर BJP का हमला, कहा- 'यूपी को विकास पसंद है, अपराध और भ्रष्टाचार नहीं

गठबंधन वास्तव में अपराध और भ्रष्टाचार का गठजोड़

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘‘ एसपी और कांग्रेस का यह गठबंधन वास्तव में अपराध और भ्रष्टाचार का गठजोड़ है . दोनों दलों के युवराज (राहुल और अखिलेश) जनता की ओर से दिये गए मौकों पर ‘फ्लाप’ रहे हैं. वैसे भी मायावती, अखिलेश और राहुल अपने अस्तित्त्व को बचाए रखने की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं. इनके कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता पूरी तरह से अवगत है और इन्हें चुनाव में सबक सिखाने का मन बना चुकी है. ’’

एसपी और कांग्रेस गठबंधन के नारे ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यूपी को विकास पसंद है, यूपी को सुशासन पसंद है. ’’ उन्होंने कहा कि यूपी को अपराध और भ्रष्टाचार पसंद नहीं है.

एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के उड़ गए हैं होश

बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में पिछले ढाई सालों में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की जो सबका साथ, सबका विकास करने वाली भ्रष्टाचारविहीन, निर्णायक और पारदर्शी सरकार चली है, उससे उत्तर प्रदेश के लोगों में आशा एवं उम्मीद की नई किरण जगी है. उन्होंने दावा किया, ‘‘ उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिवर्तन की लहर ही नहीं, परिवर्तन की सुनामी चल रही है जिससे एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के होश उड़ गए हैं.’’

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पद संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कई विशेष परियोजनाओं की शुरुआत की ताकि उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर किया जा सके. राज्य की जनता में मोदी सरकार की गांव, गरीब और किसानों की भलाई के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ज़बरदस्त उत्साह है.

बौखलाहट में मोदी सरकार के खिलाफ रच रहे हैं नाकाम साजिश

उन्होंने कहा कि एसपी, बीएसपी और कांग्रेस को मोदी सरकार की ये जन-कल्याणकारी योजनाएं पच ही नहीं रही है, इन तीनों के पैरों के नीचे से उत्तरप्रदेश में जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है और इसलिए वे बौखलाहट में मोदी सरकार के खिलाफ नाकाम साजिश रच रहे हैं. एसपी, बीएसपी और कांग्रेस की राजनीति गरीबों को गरीब बनाये रखने की है, ये उत्तर प्रदेश को विकास की मुख्य धारा में लाना ही नहीं चाहते.

बीजेपी नेता ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में ही उत्तरप्रदेश की जनता ने अपना मत स्पष्ट कर दिया था कि अब देश में गरीब एवं विकास विरोधी राजनीति नहीं चलने वाली. एसपी, बीएसपी और कांग्रेस कभी दलित, कभी गरीब और कभी एक विशेष समुदाय की भावना को भड़काकर उसकी आड़ में अपने काले कारनामों को छुपाने की वोट बैंक की राजनीति करती आई हैं. इन लोगों को न तो देश के विकास से कोई लेना-देना है, न ही गरीब एवं किसानों की भलाई और बहन-बेटियों की सुरक्षा से ही कोई सरोकार है.

भ्रष्टाचार, अपराध और कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि अब उत्तरप्रदेश के विकास का वक्त आ गया है, एसपी, बीएसपी और कांग्रेस मिलकर भी उत्तरप्रदेश को विकास के दौर से पीछे नहीं रख सकतीं. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता को पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार, अपराध और कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं . शर्मा ने कहा कि मथुरा में लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि केंद्र के पैसे का उपयोग नहीं हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget